फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no water and no toilets in the slums, Leader of Opposition

Delhi: झुग्गी बस्तियों में पानी है न शौचालय, नेता प्रतिपक्ष बोले- दो भाइयों की मौत की जिम्मेदार है सरकार

Thu, 13 Apr 2023 10:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Apr 2023 10:00 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार दावा करती है कि 95 फीसदी जनता तक पीने का पानी पहुंचा दिया गया है, लेकिन यह कोरा झूठ है।

विज्ञापन
no water and no toilets in the slums, Leader of Opposition
दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने झुग्गी बस्तियों में असुविधाओं को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वसंत कुंज की झुग्गियों में दो छोटे भाइयों की मौत की जिम्मेदार प्रदेश सरकार है। इन दोनों भाइयों को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। झुग्गियों में शौचालय न होने पर वह खुले में शौच को जा रहे थे।

विज्ञापन


रामवीर सिंह विधूड़ी ने कहा कि वसंत कुंज की घटना ने दिल्ली की झुग्गियों में मुफ्त बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं पहुंचाने का दावा करने वाली दिल्ली सरकार की पोल खोल दी है। झुग्गी और अनाधिकृत बस्तियों में लोग नरकीय जीवन जी रहे है, लेकिन मुख्यमंत्री इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। वह 24 घंटे संकीर्ण राजनीति में ही जुटे रहते हैं। 

विज्ञापन

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार दावा करती है कि 95 फीसदी जनता तक पीने का पानी पहुंचा दिया गया है, लेकिन यह कोरा झूठ है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल नरेला और रोहिणी की झुग्गियों में गईं तो वहां भी शौचालयों में न पानी मिला, न ही सीवर की सफाई दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed