{"_id":"1923a8a412f5b726c50e8e6990f96e41","slug":"no-trouble-in-metro-funding-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में फंडिंग की परेशानी नहीं: वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में फंडिंग की परेशानी नहीं: वीसी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Jul 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो विस्तार के लिए फंडिंग में शामिल विभाग अपना अंशदान देने पर सहमत हैं। एमओयू की डेट से एक माह के भीतर डीएमआरसी को पहली किश्त देनी है।
विज्ञापन
मेट्रो का काम शुरू करने के लिए जीडीए ने डीएमआरसी को 25 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। डिमांड पर धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।’ यह बात जीडीए वीसी संतोष यादव ने मंगलवार को कही। 30 जून तक विभागों का अंशदान न मिलने के कारण फंडिंग में अड़चन की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन
दरअसल, जीडीए ने मेट्रो फंडिंग से जुडे़ सभी विभागों को 30 जून तक अपना अंशदान देने के लिए पत्र लिखा था। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए जीडीए, नगर निगम, आवास विकास परिषद व यूपीएसआईडीसी को अपनी-अपनी हिस्सेदारी देनी है। यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों ने अपने अंश के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
हालांकि आवास विकास परिषद अधिकारियों ने धन की व्यवस्था कर ली है। नगर निगम का अंश जीडीए से ही मिलना है। जीडीए को एमओयू की डेट के हिसाब से 17 जुलाई तक पहली किश्त के रूप में 545 करोड़ डीएमआरसी को देने होंगे।