फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no solution for businessmen from gst

जीएसटी पास पर व्यापारियों की समस्याएं जस की तस

Wed, 10 Aug 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
no solution for businessmen from gst
GST BILL

हरियाणा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ने जीएसटी तो पास कर दिया लेकिन व्यापारियों की समस्याएं जस की तस हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए 35वें व्यापारी दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय व्यापारी महासम्मेलन में शामिल होने के लिए व्यापारी नेता रामजुनेजा के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी दिल्ली रवाना हुए।

विज्ञापन


जुनेजा ने कहा कि मंदी की दौर से गुजर रहे व्यापारी वर्ग के समक्ष अपने कामधंधे चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से व्यापारी को काफी उम्मीदें थी परंतु दो वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने व्यापारियों के हितों के लिए कोई कार्य नहीं किया, जिससे व्यापारी वर्ग में सरकार के प्रति निराशा है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि इस महासम्मेलन के बाद भी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी वर्ग सरकार के खिलाफ लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन करने पर उतारू होगा। दिल्ली रवाना होने वालों में नेमचंद गर्ग, लालचंद जिंदल, बिट्टू, चंद्रभान, राजा भैया, सुरेंद्र गोयल, गिर्राज, बलदेव राज गिल, दीपक पलवल, राजेंद्र गोयल होडल, बृजमोहन गोयल तिगांव, प्रेम खट्टर बल्लभगढ़ एवं सोनू अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed