फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No roadways smartcard in noida

स्मार्ट बनने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार

Thu, 20 Mar 2014 01:14 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 20 Mar 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
No roadways smartcard in noida

गाजियाबाद रीजन की रोडवेज बसों में मेट्रो की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड योजना शुरू हो गई है।

विज्ञापन


गाजियाबाद में योजना सफल रही तो नोएडा में इसे लागू किया जाएगा। वहीं, प्राधिकरण का अड़ंगा भी इस योजना के आड़े आ सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गाजियाबाद और लखनऊ रीजन में ट्रायल के तौर पर स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की है, लेकिन नोएडा जैसा हाईटेक शहर इस महत्वाकांक्षी योजना में पिछड़ गया है।

यह भी पढ़ें: बड़खल रेलवे ओवरब्रिज जनता को समर्पित


इसकी वजह नोएडा व ग्रेटर नोएडा डिपो में अपनी बसों का न होना बताया जा रहा है। दरअसल, इन दोनों ही डिपो में प्राधिकरण से उपलब्ध कराई गई बसों का संचालन हो रहा है। ऐसे में कोई भी नया कदम उठाने से पहले प्राधिकरण की मंजूरी लेनी होती है।
विज्ञापन


नोएडा डिपो के एआरएम आरसी सुखीजा ने बताया कि स्मार्ट कार्ड को स्वाइप करने के लिए जिस तरह की ई-टिकटिंग मशीनों का प्रयोग गाजियाबाद में किया जा रहा है। ठीक उसी तरह की मशीनें यहां भी प्रयोग में लाई जा रही हैं, लेकिन ट्रायल के लिए गाजियाबाद और लखनऊ को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां स्मार्ट कार्ड का फॉर्मूला सफल रहा, तो इसे नोएडा व ग्रेटर नोएडा में भी लागू किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम एसके वर्मा ने बताया कि बसें प्राधिकरण की हैं। ऐसे में स्मार्ट कार्ड योजना को लागू करने से पहले प्राधिकरण से मंजूरी लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed