फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No relief from humidity despite rain rain in Delhi on Sunday too Noida air is cleanest in NCR

Weather: बारिश के बावजूद उमस से नहीं राहत, आज भी दिल्ली में बरसेंगे बदरा; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 28 Jul 2024 01:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Jul 2024 01:40 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन के ब्रेक के बाद दिल्ली में फिर मौसम इसी तरह बनेगा। साथ ही, आज रविवार के लिए मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
No relief from humidity despite rain rain in Delhi on Sunday too Noida air is cleanest in NCR
दिल्ली का मौसम - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में बीती शाम झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। लेकिन, बारिश के कुछ देर बाद उमस ने लोगों को परेशान किया। सबसे ज्यादा बारिश पूसा इलाके में दर्ज की गई। उधर, तेज बारिश होने के बावजूद अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन के ब्रेक के बाद मौसम इसी तरह बनेना। साथ ही, आज रविवार के लिए मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर सूरज व बादलों की लुका छिपी का खेल चला। दोपहर को कहीं हल्की बारिश हो रही थी, तो कुछ इलाकों मं धूप खिली हुई थी। वहीं, शाम को भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। देर शाम को झमाझम बारिश का दौर चला। नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली इलाके में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, लोगों को उमस से छुटकारा नहीं मिला है। जबकि कई जगह बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। यह सिलसिला रात को भी चला। वहीं, दोपहर में कई इलाकों में तेज से लेकर मध्य स्तर की बारिश हुई। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पालम में 26.5 एमएम, मयूर विहार में एक और नरेला व नजफगढ़ में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से अब तक 447.1 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। शनिवार अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 95 से 70 फीसदी रहा।

पालम में 36 के पहुंचा पारा
बारिश के तुरंत बाद उमस ने लोगों को परेशान किया। साथ ही, चिपचिपी गर्मी ने भी लोगों की मुसीबत बढ़ाई। लोग पसीना पोंछते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक पालम सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, लोधी रोड में 35.4, रिज में 35.2 व आया नगर में 33.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्यम श्रेणी में आबोहवा
बारिश के बाद आबोहवा मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 131 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 88 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 182, गुरुग्राम में 173, गाजियाबाद में 103 व फरीदाबाद में 94 एक्यूआई रहा।

शनिवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---36.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----28.2 डिग्री सेल्सियस

रविवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----29 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed