{"_id":"f032df54fb534d6a678ce74ea8e5a8aa","slug":"no-punishment-show-puc-and-get-reward-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे बनेगी प्रदूषण रहित दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे बनेगी प्रदूषण रहित दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बेशक प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र पर मामला तीन महीने के लिए टल गया हो, लेकिन पेट्रोल पंप एसोसिएशन से जुड़े पंप मालिक वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए मैदान में उतर आए हैं। राजधानी में भारत पेट्रोलियम के इन पंपों में पीयूसी बनवाने पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों में मुफ्त पेट्रोल व डीजल भरने का मौका भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ की स्टडी सर्वे रिपोर्ट ने जब से दिल्ली को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में एक होने की जानकारी सार्वजनिक की है, तब से राजधानी को प्रदूषण मुक्त करने पर एक बड़ी बहस शुरू हो गई है। पहले पीयूसी के बगैर वाहनों में पेट्रोल-डीजल न देने और फिर ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 15 साल पुराने वाहनों को दिल्ली से हटाने का निर्देश दे दिया। हालांकि एनजीटी के निर्देश पर तो काम होना बाकी है लेकिन दिल्ली सरकार ने पीयूसी अनिवार्य के फैसले को गतिरोध के चलते तीन महीने के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन
सरकार तो प्रदूषण रहित दिल्ली बनाने में बेशक नाकाम रही हो लेकिन भारत पेट्रोलियम के अधिकांश पंपों ने राजधानी में जागरूकता अभियान छेड़ दिया है। यह वाहन चालकों को भी रास आ रहा है। रेड लाइट पर जैसे ही वाहन आकर रुकते हैं तो नजदीकी भारत पेट्रोलियम पंप का कर्मी एक हैंडविल पकड़ा देता है। उसमें लिखा है कि पीयूसी दिखाने पर आपको पेट्रोल पंप में छूट का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
राजधानी के विभिन्न इलाकों में पेट्रोल पंपों पर यह छूट देने की तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि स्कीम के तहत पीयूसी बनवाने वाले वाहन चालकों में से प्रतिदिन तीन लकी ड्रा भी निकाले जाएंगे, जिसमें सौ रुपये का तेल फ्री दिया जाएगा।