{"_id":"5f38ff8889ff3c5040068dd1","slug":"no-public-gatherings-for-ganesh-puja-and-idol-immersion-to-be-allowed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गणेश चतुर्थी पर सामूहिक रूप से एकत्र होने और मूर्ति विसर्जन पर पाबंदी, लगेगा 50 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गणेश चतुर्थी पर सामूहिक रूप से एकत्र होने और मूर्ति विसर्जन पर पाबंदी, लगेगा 50 हजार का जुर्माना
Sun, 16 Aug 2020 03:13 PM IST
प्राची प्रियम
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 16 Aug 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार ने इस वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा विसर्जन, बड़ी संख्या में एकत्र होने और सामुदायिक स्तर पर पर्व मनाने पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के एक अधिकारी के अनुसार सामुदायिक स्तर पर पर्व मनाने की अनुमति नहीं है, क्योंकि महामारी को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार सामूहिक रूप से एकत्रित होने की मनाही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय हरित अधिकरण के 2015 के आदेश के अनुसार यमुना में मूर्ति विसर्जन प्रतिबंधित है। पिछले साल दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थल पर मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बनाए थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि इस साल संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए यह भी संभव नहीं है। डीपीसीसी के अनुसार आगामी पर्व पर यमुना या किसी अन्य जलाशय, सार्वजनिक स्थल, तालाब या घाट पर प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डीपीसीसी ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण संस्था ने लोगों से कहा है कि वे घर में ही बाल्टी या किसी अन्य पात्र में विसर्जन की रीति पूरी करें।
डीपीसीसी ने नगर निगमों और जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ओर से जारी ‘अनलॉक तीन’ के दिशा निर्देशों के अनुसार गणेश पूजा और मूर्ति विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजन और सामूहिक रूप से एकत्र होने की अनुमति नहीं है और इस आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए।
डीपीसीसी ने मूर्ति बनाने और बेचने वालों से प्राकृतिक वस्तुओं से मूर्ति बनाने को कहा है। प्लास्टर ऑफ पेरिस या पकाई गई मिट्टी से मूर्ति बनाने पर प्रतिबंध है। मालूम हो कि देश भर में गणेश चतुर्थी का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा।
Delhi Disaster Management Authority issues instructions to Dist Magistrates ahead of forthcoming festivals, in the wake of #COVID19. During Ganesh Chaturthi, no idol of Lord Ganesha to be set up in public places. No permission to be granted for procession during Moharram. pic.twitter.com/2sF18vGwER
— ANI (@ANI) August 16, 2020