{"_id":"7c11c8390d20aaef821fdcfa6fd5be90","slug":"no-power-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी अंधेरगर्दी, करे कोई भरे कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी अंधेरगर्दी, करे कोई भरे कोई
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 24 Jan 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा प्राधिकरण से आवंटित दुकान लेना एक आवंटी के लिए भारी पड़ रहा है। पुराने आवंटी पर बिजली का बिल बकाया होने के कारण अब आवंटी को कनेक्शन नहीं मिल रहा, जिसके लिए वह प्राधिकरण व विद्युत निगम के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
भंगेल निवासी देवेंद्र शर्मा की पत्नी बीना शर्मा के नाम प्राधिकरण से करीब चार माह पहले सेक्टर 53 स्थित कंचनजंगा मार्केट में करीब एक करोड़ रुपये में दुकान आवंटित हुई। प्राधिकरण ने बोली के जरिए इसका आवंटन किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:क्या है इस बार नोएडा अथॉरिटी का बजट?
विज्ञापन
पजेशन मिलते ही आवंटी ने दुकान पर बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। विद्युत निगम से कनेक्शन तो नहीं मिला, उल्टे पुराने कनेक्शन पर करीब 68 हजार रुपये बिजली का बिल बकाया होने का नोटिस थमा दिया। इससे परेशान आवंटी प्राधिकरण से गुहार लगाने पहुंच गया।
प्राधिकरण के वाणिज्यक खंड के एजीएम एलपी सिंह की ओर से विद्युत निगम को पत्र लिखा गया कि नया आवंटन होने के कारण आवंटी से पुराना बिल नहीं लिया जा सकता है। इसलिए कनेक्शन जारी कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें: अब यहां एक्सरे का कोई पैसा नहीं लगेगा
इसके जवाब में विद्युत निगम ने प्राधिकरण को वापस पत्र लिखा है कि प्रॉपर्टी के अगेंस्ट ही बकाया बिल की रिकवरी हो सकती है। ऐसे में जब तक बकाया बिल जमा नहीं होगा, तब तक कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।
पुराना आवंटन दिल्ली के विवेक विहार निवासी अशोक कुमार के नाम है। आवंटी ने प्राधिकरण से इस मसले का हल निकालने को फिर से गुहार लगाई है। फिलहाल अभी तक कोई रास्ता नहीं निकल सका है। पुरानी संपत्तियों के आवंटन पर बकाया वसूली को लेकर आए दिन आवंटियों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।