फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No party to put bikes in the bike on fire.

बाइक की पार्टी नहीं देने पर लगाई बाइक में ही आग

Mon, 13 Jul 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jul 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
No party to put bikes in the bike on fire.

सुल्तानपुरी इलाके में नई बाइक खरीदकर एक बदमाश को पार्टी नहीं देने पर बदमाश ने युवक की पिटाई कर दी और उससे रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


इसके बावजूद बदमाश का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने बाइक  से पेट्रोल निकालकर उसमें आग लगा दी। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लूटपाट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार उमा शंकर (26) सुल्तानपुरी पी ब्लॉक में रहता है। कुछ दिन पहले उसने एक नई बाइक खरीदी थी। शनिवार रात दस बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात आकाश से हुई।
विज्ञापन

..और तबतक जलकर राख हो गई बाइक

No party to put bikes in the bike on fire.

आकाश ने उमाशंकर से कहा कि नई बाइक खरीद ली और पार्र्टी भी नहीं दी। उमाशंकर ने कहा कि कितने लोगों को पार्टी देता रहूं।

यह बात सुनकर आकाश आगबबूला हो गया और उमाशंकर की पिटाई कर दी। उमा शंकर का आरोप है कि आकाश ने उसके जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए और फिर बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालकर बाइक में आग लगाकर फरार हो गया।

उमाशंकर ने घटना की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी। दमकल की एक गाड़ी ने आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed