{"_id":"69a071aa8d618e52b5025692","slug":"no-one-is-above-the-law-action-will-be-taken-against-those-who-cross-the-line-ashish-sood-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125811-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून से ऊपर कोई नहीं, सीमा लांघने वालों पर होगी कार्रवाई : आशीष सूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून से ऊपर कोई नहीं, सीमा लांघने वालों पर होगी कार्रवाई : आशीष सूद
विज्ञापन
चांदनी चौक में रेहड़ी-पटरी वालों के प्रदर्शन पर सरकार सख्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स के विरोध प्रदर्शन और विवादित नारेबाजी पर दिल्ली सरकार ने सख्त रुख दिखाया है। गृह विभाग मंत्री आशीष सूद ने साफ कहा कि संविधान और कानून से ऊपर कोई नहीं है। चांदनी चौक में बृहस्पतिवार को हुए प्रदर्शन और जो जमीन सरकार, वो जमीन हमारी जैसे नारों पर दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार सबके हित में काम कर रही है, लेकिन कानून की सीमा लांघने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने यह बात दिल्ली में बिजली व्यवस्था से जुड़ी परियोजनाओं की शुरुआत के कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में कही। सूद ने कहा कि चांदनी चौक की घटना पर सरकार नजर रखे हुए है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है, लेकिन असंवैधानिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई तय है।