फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no new candidates in congress to contest

नहीं मिले नए योद्घा, पुराने ही बचाएंगे कांग्रेस की लाज

Fri, 21 Mar 2014 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Mar 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
no new candidates in congress to contest

कांग्रेस ने दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटों पर पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। तीसरी सूची में दिल्ली की पश्चिम दिल्ली व दक्षिण दिल्ली के जिन दो सांसदों का टिकट रोका था उसे बृहस्पतिवार को जारी चौथी सूची में ओके कर दिया है।

विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली से किसी दूसरे जाट या गुर्जर नेता की तलाश चल रही थी तो पश्चिम दिल्ली में किसी ग्लैमरस पूर्वांचली चेहरे की तलाश की बातें सामने आ रही थी। पश्चिम दिल्ली से सांसद महाबल मिश्रा तो दक्षिण दिल्ली से सांसद रमेश कुमार को ही कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


बाकी पांच पूर्व सांसदों को पार्टी पहले ही टिकट थमा चुकी है। दिल्ली में नामांकन के लिए दो दिन और मतदान में अब बीस दिन बचे हैं। दोनों नेताओं के पास समय कम है। क्योंकि टिकट न मिलने की दुविधा के कारण काम शुरू नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा में थे ये नाम लेकिन ‌फिर लगा झटका

no new candidates in congress to contest

पश्चिम दिल्ली से सांसद महाबल मिश्रा तीन बार विधायक और एक बार पार्षद रहे हैं। 2009 में पहली बार संसद कांग्रेस की लहर में पश्चिम दिल्ली से जीतकर पहुंचे। जबकि दक्षिण दिल्ली से सांसद रमेश कुमार पूर्व सांसद व कांग्रेस के कद्दावर नेता सज्जन कुमार के भाई हैं।

जाट नेता रमेश कुमार 2009 के चुनाव में दक्षिण दिल्ली से सांसद बने। दोनों संसदीय सीट पर कांग्रेस का विधानसभा चुनाव में खाता नहीं खुल सका था। इसी का डर कांग्रेस को सता रहा है।

हालांकि दक्षिण दिल्ली से क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी व गुर्जर नेता चतर सिंह का नाम चर्चा में रहा। वहीं पश्चिम दिल्ली में महाबल मिश्रा की जगह भी रोहित चौधरी के साथ पूर्वांचल को लुभाने वाले कलाकार शेखर सुमन, मनोज वाजपेयी और भोजपुरी अभिनेता कुणाल का नाम चर्चा में था।

अहम चुनाव में सातों सीटें गवां चुकी है कांग्रेस

no new candidates in congress to contest

1977 के लोकसभा चुनाव को कांग्रेस के पतन की शुरुआत माना जाता है। इस चुनाव के दौरान दिल्ली में कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया था। यह पहला ऐसा चुनाव था जिसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका।

दरअसल 1975 कांग्रेस सरकार के इमरजेंसी लगाने के फैसले से लोगों में जबरदस्त गुस्सा था। इस चुनाव में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले किसी भी लोकसभा चुनाव में इतना भारी मतदान नहीं हुआ था।

इस चुनाव से ही दिल्ली में बड़े नेताओं के मैदान में उतरने की शुरुआत हुई थी। नई दिल्ली से अटल बिहारी वाजपेयी ने चुनाव लड़ा था। छठे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी उम्मीदवार चुनाव हार गए थे। उनमें छह सांसद शामिल थे। चार उम्मीदवार तो एक-एक लाख से अधिक अंतर से हारे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed