फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no mla will get ticket for loksabha elections in aap and bjp

विधायकों को लोकसभा टिकट नहीं देगी AAP-बीजेपी

Thu, 27 Feb 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Feb 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
no mla will get ticket for loksabha elections in aap and bjp

लोकसभा चुनाव में अगर दिल्ली प्रदेश भाजपा की चली तो दिल्ली के विधायक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

विज्ञापन


भाजपा लोकसभा मिशन +272 के तहत पार्टी इस रणनीति पर चर्चा कर रही है कि ऐसे दमदार प्रत्याशी पर दांव खेले जो सभी दस विधानसभा में अपनी पकड़ रखता हो।

पार्टी ने 2008 विधानसभा चुनाव में भी फैसला लिया था कि अपने किसी भी पार्षद को विधायक प्रत्याशी नहीं बनाएगी।

विधायकों को टिकट नहीं: हर्षवर्धन

no mla will get ticket for loksabha elections in aap and bjp

हालांकि 2013 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अपना फैसला बदला और पार्षदों को भी विधायक के टिकट दिए गए।

पिछले लोकसभा चुनाव की अगर बात करें तो भाजपा ने विधायक रमेश विधूड़ी और जगदीश मुखी को लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन दोनों हार गए थे।

इसी तरह पार्टी ने पूर्व पार्षद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को भी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया लेकिन वे भी जीत नहीं सके। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि प्रदेश भाजपा इस बार अपने विधायकों को लोकसभा चुनाव का टिकट देने का मन नहीं बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने दी सफाई

no mla will get ticket for loksabha elections in aap and bjp

उधर, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सफाई दी है कि पार्टी के किसी भी विधायक को टिकट नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया कि टिकट देने में तय प्रक्रिया का उल्लंघन किया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने विधायक राखी बिडलान के लोकसभा चुनाव लड़ने के मु्द्दे पर उठे बवाल के बारे में जवाब दिया।

विज्ञापन

राखी बिडलान को नहीं मिलेगा टिकट!

no mla will get ticket for loksabha elections in aap and bjp

दरअसल, ‘आप’ की लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी होने से पहले ही लीक हो गई। इसमें पार्टी विधायक राखी बिडलान को भी उत्तर-पश्चिमी संसदीय सीट से टिकट मिलने की संभावना जताई गई थी।

सूचना बाहर आते ही राखी के समर्थन में इलाके में पोस्टर और होर्डिंग लग गए। इसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया। पिछले पांच दिनों से करीब एक दर्जन कार्यकर्ता हनुमान रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पार्टी किसी विधायक को लोकसभा का टिकट नहीं देने जा रही। पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस बार सक्रिय कार्यकर्ताओं की वोटिंग नहीं कराई जाएगी। इसकी जगह उम्मीदवार का नाम तय होने के बाद उसका प्रोफाइल पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर डाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed