फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No life was lost in the accident; the student preparing for UPSC was murdered.

Delhi NCR News: मुरादाबाद के ध्यानार्थ हादसा में नहीं गई जान, यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र की हुई थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र की कमरे में आग लगने से मौत का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिला के तिमारपुर इलाके में 5 अक्तूबर की रात यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र रामकेश मीणा (32) की मौत आग लगने से नहीं हुई थी। उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए रामकेश के साथ सहमति संबंध में रहने वाली युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुरादाबाद निवासी अमृता चौहान (21), सुमित कश्यप (27) और संदीप कुमार (29) के रूप में हुई है।
दरअसल, रामकेश के पास अमृता के अश्लील वीडियो और फोटो एक हार्ड डिस्क में थे। बार-बार मांगने पर वह उनको नहीं दे रहा था। इसी बात पर अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित के साथ मिलकर रामकेश की हत्या की साजिश रची। 5 अक्तूबर की रात को उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी। बाद में रसोई से एलपीजी सिलिंडर को खोलकर उसे भी आग में रख दिया गया। आग लगाने से पहले आरोपियों ने हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग व अन्य सामान कमरे से ले लिया। पुलिस ने इसको बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को ऐसे मिला सुराग
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 6 अक्तूबर की रात को गांधी विहार स्थित मकान नंबर-ई-60 की चौथी मंजिल पर आग लगने की खबर मिली थी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने पर टीम को एक बुरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ। बाद में मृतक की शिनाख्त रामकेश मीणा के रूप में हुई।रामकेश यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो सीसीटीवी फुटेज में एक युवती और दो युवक वारदात के समय रामकेश के कमरे के पास देखे गए। जांच में लड़की की पहचान अमृता चौहान के रूप में हुई। उसकी लोकेशन वारदात वाली रात उसी इलाके में पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से सुनाई साजिश की कहानी
पूछताछ में अमृता ने अपराध कबूल करते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने बताया कि वह मृतक रामकेश मीणा के साथ मई 2025 से सहमति संबंध में रह रही थी। उअश्लील फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा तो वह तैयार नहीं हुआ। वह कोई न कोई बहाना बना देता था। यह बात उसने अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप को बताई। हत्या में सुमित ने अपने दोस्त संदीप को शामिल किया। 5-6 अक्तूबर की रात तीनों ने रामकेश की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में कमरे में पेट्रोल और शराब डालकर शव को आग के हवाले कर दिया। सुमित मुरादाबाद में गैस सिलिंडर का डिस्ट्रीब्यूटर है। उसने सिलेंडर खोलकर आग लगाई ताकि विस्फोट से मामला हादसे के जैसा लगे। बाद में तीनों आरोपी हार्ड डिस्क व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। अमृता ने बीएससी फॉरेंसिक साइंस करने के बाद बीएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिला लिया हुआ है। संदीप ग्रेजुएशन करने के बाद एसएससी की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed