{"_id":"21eef2407621745581ed99d21f746543","slug":"no-free-bus-for-surajkund-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः छात्राओं को नहीं मिलेगी मुफ्त बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः छात्राओं को नहीं मिलेगी मुफ्त बस सेवा
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 24 Jan 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को 1 फरवरी से शुरू हो रहे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला में जाने के लिए मुफ्त बस सेवा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को रोडवेज मुख्यालय ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। कुछ समय पहले रोडवेज द्वारा निर्देश जारी किए गए थे कि जिले के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को फ्री बस सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
इसके लिए छात्राओं को अपने कॉलेज और रोडवेज द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र दिखाना होगा, लेकिन सूरजकुंड मेले के दौरान रोडवेज का यह नियम लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
मेले तक जाने के लिए छात्राओं को तय किया गया किराया देना होगा। हालांकि थैलासीमिया, शारीरिक-मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को छूट मिलेगी।
इसके अलावा कुछ राजनीतिक पदों को छूट मिलेगी। यातायात प्रबंधक डॉ. व्यूम शर्मा ने बताया कि जारी निर्देशों के बारे में सभी कर्मचारियों को बता दिया गया है। निर्देश अनुसार यात्रियों से किराया लिया जाएगा।