{"_id":"2bccbdb29930a2626d50f8d303f90472","slug":"no-entry-for-vehicles-on-new-year-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर पर शॉपिंग हब में वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर पर शॉपिंग हब में वाहनों की नो एंट्री
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 30 Dec 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में नए साल के जश्न में जाम की आफत न झेलनी पडे़, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी कर ली है। सबसे ज्यादा भीड़ शॉपिंग हब सेक्टर-18 में जुटेगी। इसको ध्यान में रखते हुए सेक्टर के अंदर वाहन ले जाने पर पाबंदी होगी। वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ा करके लोगों को पैदल ही सफर करना होगा।
विज्ञापन
नए साल पर सबसे ज्यादा भीड़ सेक्टर-18 में जुटती है। यहां नोएडा के साथ-साथ दिल्ली से भी भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। हर साल वाहनों की अव्यवस्थित भीड़ से जाम की समस्या पैदा होती है। इसको ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शॉपिंग हब के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। 31 दिसंबर की दोपहर से यह नियम लागू होगा।
विज्ञापन
सेक्टर-18 में घूमने-फिरने वालों को अट्टा पीर से सोमदत्त टावर के बीच सड़क पर अपने वाहन खड़े करने होंगे। इसके अलावा जीआईपी मॉल के सामने सर्विस लेन पर भी वाहन खड़े किए जा सकेंगे। जीआईपी के सामने गुरुद्वारे से लेकर अंडरपास तक और मेट्रो स्टेशन से लेकर अट्टा पीर तक सेक्टर-18 के सभी कट बेरिकेड लगाकर बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी छह क्रेनों को यहां तैनात किया जाएगा। सड़क पर खड़े वाहनों को क्रेन के जरिये टो करके बॉटेनिकल गार्डन स्थित पार्किंग में पहुंचाया जाएगा। अट्टा मार्ग पर पीक आवर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहती है, लेकिन नए साल को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर और एक जनवरी को भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
सीओ (ट्रैफिक) अनिल कुमार ने बताया कि सेक्टर-18, जीआईपी मॉल, स्पाइस मॉल, सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र कांप्लेक्स आदि स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटियां लगाई जाएंगी।