{"_id":"b3a9d0b4910e65faa9c3553bd06e5034","slug":"no-developments-in-od-area-of-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या वाकई चुनाव बाद होगा इस मर्ज का इलाज?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या वाकई चुनाव बाद होगा इस मर्ज का इलाज?
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 25 Mar 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासत ने गुड़गांव के एक हिस्से की आबादी की दुखती रग को पहचान लिया है। राजनैतिक दल चुनाव जीतने के बाद नासूर बने इस मर्ज की दवा करने का दावा कर रहे हैं। साथ ही इसे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
शहर में आयुध डिपो का 900 मीटर दायरा वह नासूर है, जिसने लगभग दो लाख से अधिक की आबादी को मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रखा है। कई वर्षों से यहां के लोग इसके खिलाफ संघर्ष भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले चार सालों में इस संघर्ष को गति मिली। सभी राजनैतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से इसका विरोध कर जनसुविधाओं की मांग कर चुकी हैं। इसके बाद अस्थाई तौर पर बिजली-पानी की व्यवस्था का अदालती आदेश हुआ है।
विज्ञापन
अब यह मुद्दा चुनावी सभाओं में तैरने लगा है। भाजपा, इनेलो और ‘आप’ इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी इसी के सहारे चुनाव में मैदान में उतरे हैं।