फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No cure for corona, will have to get used to living with it: Kejriwal

कोरोना का इलाज नहीं, इसके साथ जीने की आदत डालनी होगी : केजरीवाल 

Sat, 02 May 2020 11:23 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 02 May 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
No cure for corona, will have to get used to living with it: Kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक टीवी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कोरोना वायरस पर बोलते हुए कहा कि हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन कोरोना वायरस का इलाज नहीं है बस ये इसको फैलने से रोकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा कि कोरोना को एक भी केस भविष्य में फिर ना मिले। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि हम केंद्र सरकार और पीएम मोदी को बधाई देते हैं जिन्होंने समय रहते 24 मार्च को देश में लॉकडाउन की घोषणा की। इससे हमें अपनी तैयारी करने का वक्त मिल पाया। आज हम कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त कोरोना ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। हमारे देश में भी यह बाहर से ही आया। किसी भी व्यक्ति विशेष को इसका दोषी बताना गलत होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे राज्यों में खोले जाएं लॉकडाउन

केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से जंग के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वो अब अर्थव्यवस्था को खोलना शुरू करे। राज्यों से लॉकडाउन भी धीरे-धीरे खोलना शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो रेड जोन है केवल उन इलाकों को बंद रखना चाहिए बाकी इलाकों को खोलना चाहिए।

दिल्ली का एक्शन प्लान

केजरीवाल ने कोरोना काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में दिल्ली सरकार ने कोविड हेल्थ सेंटर बना लिए, पीपीई किट जमा कर लिए और टेस्ट किट का भी इंतजाम कर लिया है।

मरकज का भी जिक्र किया 

केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में केवल तीन कंटेनमेंट जोन में 60 फीसदी मौत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मरकज से कम से कम 3,200 लोगों को निकाला गया। इसमें से 1,100 लोग संक्रमित मिले और 700-800 विदेशों से आए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि हमने 35 हजार से अधिक लोगों को होम क्वारनटीन किया था। अगर हमने शुरुआती कदम न उठाए होते तो दिल्ली में कोरोना वायरस के 25 से 30 हजार मामले होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed