{"_id":"76c89475ee01a2937e35b90ed93292ea","slug":"no-charges-to-shoot-movie-in-lutyens-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनॉट प्लेस में अब फिल्मी शूटिंग होगी फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनॉट प्लेस में अब फिल्मी शूटिंग होगी फ्री
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Feb 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
लुटियन जोन में राजनीतिक गतिविधियों की तरह अब फिल्मों की शूटिंग की भी गहमागहमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
एनडीएमसी ने अपने इलाके में फिल्मों की शूटिंग करने का चार्ज नहीं लेने का फैसला किया है। तर्क है कि इससे इलाके का पूरी दुनिया में प्रचार प्रसार होगा।
एनडीएमसी का मानना है कि फिल्मों में लुटियन की दिल्ली के इलाकों को देखकर यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे एनडीएमसी को खुद ही आर्थिक लाभ मिलने लगेगा।
दूसरी ओर निकाय का तर्क है कि फिल्मों की शूटिंग का कारोबार बढ़ने से दिल्ली के कलाकारों को भी फिल्मों में काम करने का मौका मिलने की संभावना रहेगी। इसके अलावा अन्य लोगों को भी फिल्मों और उससे जुड़े कई काम मिलेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत और उसकी सरकार बनने के बाद नायक फिल्म की काफी चर्चा रही थी। इस फिल्म की राजपथ व दिल्ली के कई स्थानों पर शूटिंग हुई थी।
विज्ञापन
हाल के दिनों में कई बॉलीवुड फिल्में दिल्ली में शूट हुई हैं। दिल्ली-6, एजेंट विनोद, भाग मिल्खा भाग, रंग दे बसंती, बैंड बाजा बारात, जन्नत-2, फना जैसी कई फिल्में हैं।