{"_id":"5abec34e39e9af8dcee67cc25b116dc0","slug":"no-alliance-with-bjp-inld-contest-in-all-10-seats-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP की इस दल से गठबंधन की आस टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP की इस दल से गठबंधन की आस टूटी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Mar 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल ने साफ कर दिया है कि वह बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में संवाददाताओं को प्रेस कांफ्रेंस कर अभय चौटाला ने बताया कि हमारी पार्टी प्रदेश के सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि उन्होंने साफ किया कि जीतने के बाद पार्टी बीजेपी को समर्थन देगी।
इनेलो का मानना है कि देश में स्थिर और मजबूत सरकार के लिए नरेंद्र मोदी का पीएम बनना जरूरी है। साथ ही बीजेपी के साथ गठबंधन ना होने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए कुलदीप बिश्नोई की पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस जिम्मेदार है।
विज्ञापन
चौटाला प्रदेश के सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी की। फरीदाबाद से पार्टी की ओर से मशहूर वकील आर के आनंद उम्मीदवार होंगे, वहीं गुड़गांव से जाकिर हुसैन को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
अंबाला से कुसुम शेरवाल, सिरसा से करणजीत सिंह, सोनीपत से पद्म सिंह दहिया, रोहतक से शमशेर सिंह खड़खड़ा, हिसार से दुष्यंत चौटाला, महेंद्र गढ़ से राव बहादुर सिंह, करनाल से सुखविंदर संधू और कुरुक्षेत्र से बलबीर सैनी को टिकट दिया गया है।
कोर्ट ने शिक्षक भर्ती घोटाला में ओम प्रकाश चौटाला और अभय चौटाला को दोषी पाया है इस कारण से वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।