फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No affect of Student's death on IIT Gurgaon

IIT छात्र की मौत का असर नहीं

Wed, 25 Dec 2013 05:15 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 25 Dec 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
No affect of Student's death on IIT Gurgaon

आईटीआई गुड़गांव के एक छात्र की मौत का शासन प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ रहा। बीते 11 दिसंबर को सिटी बस से कुचलकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इसके खिलाफ छात्रों का आक्रोश भड़का और उन्होंने प्रशासन पर हादसे के शिकार छात्र के परिजनों उचित मुआवजा दिलाने का दबाव बनाया था।

वहीं दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई और महिला कॉलेज आईटीआई के बीच बस क्यू शेल्टर बनाने की भी मांग की गई थी। इनमें से अभी तक प्रशासन ने कोई भी मांग नहीं मानी।

आईटीआई गुड़गांव के छात्र की हादसे में मौत पर आंदोलन करने वाले छात्रों ने अचानक चुप्पी साध ली है। इस आंदोलन का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने किया था। वह भी अब शांत हो गए हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद छात्रों ने रोडवेज की बसों को नुकसान पहुंचाया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ छात्रों को गिरफ्तार भी किया था। आंदोलनरत छात्रों की प्रशासन से मांग थी कि उनके खिलाफ दर्ज मामला हो। हालांकि उन सभी को जमानत तो मिल गई है पर मामला वापस नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन की अगुवाई करने वाले एबीवीपी गुड़गांव के विभागीय संयोजक सतीश चौधरी ने कहा कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। प्रशासन मुआवजे के लिsए फाइल आगे बढ़ा चुका है।


अगर अगर 10 दिनों में मुआवजा नहीं दिया जाता और बस क्यू शेल्टर बनीं बनाया गया तो तो छात्र एक बार फिर सड़क पर उतर आएंगे।

नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीएस सिंगरोहा ने बताया कि रोडवेज की ओर से जो स्थान चिन्हित कर उन्हें दिया गया था। उस पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं जिन स्थानों पर यह नहीं है उनका निर्माण दूसरे चरण में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed