फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no adhar card for food security scheme

यहां भी निराधार साबित हुआ 'आधार'

Fri, 07 Feb 2014 08:08 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 07 Feb 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
no adhar card for food security scheme

गुड़गांव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले सस्ते अनाज आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त हो गई है।

विज्ञापन

ऐसे में उन लोगों को भी सस्ता अनाज मिल सकेगा, जिनके अभी तक आधार कार्ड नहीं बन पाए थे।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मंजूला दहिया बताती हैं कि सस्ता अनाज लेने के लिए पात्र परिवारों को अब सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र डिपो होल्डर के समक्ष दिखाना होगा। इसके उपरांत पात्र परिवार को इस योजना का लाभ सुनिश्चित हो जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा योजना को प्रदेश सरकार ने सबसे पहले 20 अगस्त 2013 को लागू किया था।

जिले में 12565 केंद्रीय बीपीएल कार्ड को 438.3 टन गेहूं, 3973 राज्य बीपीएल कार्ड को 453.5 टन गेहूं, 9165 एएवाई कार्ड को 334 टन गेहूं, 87 टन चीनी और 216 किलोलीटर केरोसीन प्रति माह वितरित करना होता है।
विज्ञापन


पहले शर्त रखी गई थी कि सस्ता अनाज केवल उन्हीं पात्र परिवारों को मिलेगा, जिनके पास आधार कार्ड होंगे। अब सस्ते अनाज की वितरण प्रक्रिया के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 फीसदी लाभार्थी
योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 46 फीसदी प्राथमिक लाभार्थियों समेत कुल 75 फीसदी आबादी और शहरी क्षेत्र में 28 फीसदी प्राथमिक श्रेणी लाभार्थियों समेत कुल आबादी के 50 फीसदी गरीब लोगों को सस्ता अनाज दिया जाएगा। पहले चरण में 35 हजार 360 गरीब परिवारों का चयन किया गया। इनमें से 9 हजार 589 परिवार अंत्योदय योजना के तहत हैं। जबकि, शेष लगभग 26 हजार परिवार केंद्र और राज्य सरकार की बीपीएल सूची से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed