फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No. 1 Bhavya arrived in mega rounds Dramebaaz.

नंबर-1 ड्रामेबाज के मेगा राउंड में पहुंचे भव्य

Wed, 10 Feb 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Wed, 10 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
No. 1 Bhavya arrived in mega rounds Dramebaaz.
टीवी शो नंबर-1 ड्रामेबाज के मेगा राउंड में पहुंचे पंचवटी कालोनी निवासी भव्य का मंगलवार को कौशांबी में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को भव्य मेगा राउंड में प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार मुकेश खन्ना के सामने परफॉर्म करेंगे। सभी ने उसे शो के लिए शुभकामनाएं दीं।

भव्य गर्ग गाजियाबाद के सिल्वर लाइन स्कूल में नवीं कक्षा का छात्र है। 13 वर्षीय भव्य के पिता दीपक गर्ग ने बताया कि बचपन से ही वह टीवी के सामने खड़े होकर एक्टिंग करता है।

उसकी रुचि को देखते हुए उन्होंने उसे एक्टिंग क्लॉस में भेजा। नंबर-1 ड्रामेबाज के ऑडिशन में उसका सलेक्शन हुआ। अब वह शो जीतने से सिर्फ दो कदम दूर है।

भव्य ने बताया कि मेगा राउंड में मुकेश खन्ना को प्रभावित करना उसका पहला लक्ष्य है। उसने बताया कि वह आमिर खान की तरह परफेक्शनिस्ट बनना चाहता है और अमिताभ बच्चन उसके फेवरेट एक्टर हैं।
विज्ञापन


उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने एक्टिंग गुरु विजय भारद्वाज को दिया। कौशांबी में ट्राइविजन फिल्म्स के कार्यालय पर पहुंचे भव्य ने स्वागत के बाद सभी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed