{"_id":"5e8537e28ebc3e774e1127a0","slug":"nizamuddin-markaz-register-increased-difficulties-due-to-incorrect-name-and-address","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात का मामलाः निजामुद्दीन मरकज के रजिस्टर में गलत नाम-पते से बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात का मामलाः निजामुद्दीन मरकज के रजिस्टर में गलत नाम-पते से बढ़ी मुश्किल
Thu, 02 Apr 2020 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Apr 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन के मरकज में हुए जलसे में शिरकत करके आए लोगों की तलाश में देशभर के राज्यों की पुलिस जुटी हुई है। यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित तमाम राज्यों की पुलिस दिल्ली पुलिस के लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
राज्यों की पुलिस को इसमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, मरकज में रुकने वाले बहुत से लोगों ने रजिस्टर पर अपने नाम-पते गलत नोट कराए थे। इससे पुलिस को उनके घर का पता लगाने में परेशानी हो रही है। हालांकि पुलिस को कुछ लोगों के मोबाइल नंबर मिले हैं। उनकी कॉल डिटेल की मदद से कई को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
इस मामले में केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के डीजीपी से बात की है। मरकज से निकलकर गए लोगों की जानकारी जुटाकर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने और डॉक्टरों की निगरानी में एकांतवास में रखने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस की पांच टीमें पश्चिमी यूपी के कई जिलों में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
उधर, यूपी पुलिस भी निजामुद्दीन मरकज से जुड़े लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दूसरे राज्यों की पुलिस से लगातार संपर्क में हैं। क्राइम ब्रांच की कई टीमें मरकज से गए लोगों के घरों का रूट खंगाल रही हैं।