फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nitish Katara murder case: convicted Sukhdev pehalwan gets five days parole for daughter marriage

नितिश कटारा हत्याकांड: दोषी सुखदेव पहलवान को बेटी के विवाह के लिए मिली पांच दिन की पैरोल

Fri, 04 Dec 2020 08:36 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 04 Dec 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Nitish Katara murder case: convicted Sukhdev pehalwan gets five days parole for daughter marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

उच्च न्यायालय ने नितिश कटारा हत्याकांड मामले में दोषी सुखदेव यादव उर्फ पहलवान को  बेटी के विवाह में शामिल होने के लिए पांच दिन के लिए पुलिस हिरासत में पैरोल प्रदान कर दी। वह नितिश की हत्या के आरोप में 20 वर्ष की सजा काट रहा है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि दोषी को पुलिस हिरासत में कुशीनगर में ले जाया जाए ताकि वह बेटी के 6 दिसंबर को होने वाले विवाह व अन्य समारोह में शामिल हो सके। अदालत ने कहा पांच दिन के बाद उसे जेल में वापस लाया जाए।
विज्ञापन


अदालत ने याची के उस तर्क को खारिज कर दिया कि उसे पैरोल प्रदान किया जाए। याची के अधिवक्ता कन्हैया सिंघल ने अदालत के समक्ष दिल्ली सरकार गृह विभाग के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें पहलवान को पैरोल देने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा उनके मुवक्किल को पिछले वर्ष बेटी के विवाह प्रबंधो के लिए पैरोल दी गई थी और उसने पैरोल शर्तो का कोई भी उल्लंघन नहीं किया। ऐसे में पैरोल स्वीकार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिवक्ता व नितिश की मां नीलम कटारा ने पैरोल पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दोषी को पिछले वर्ष ही पैरोल मिल चुकी है ऐसे में उसे मात्र पुलिस हिरासत में पैरोल देने पर विचार किया जाना चाहिए। वहीं, चश्मदीद अजय कटारा ने भी विरोध जताते हुए नवंबर माह में दोषी की पत्नी ने उस पर हमला किया था और दोषी के खिलाफ 24 आपराधिक मामले दर्ज है। 


इस मामले में मुख्य आरोपी विकास यादव व विशाल यादव भी सजा काट रहा है। वहीं विकास के पिता डीपी यादव एक अन्य मामले में जेल में है। सभी पर आरोप था कि उन्होंने 16 फरवरी 2002 को विकास यादव ने अपनी बहन के संबंधों के चलते नितिश कटारा की हत्या कर दी थी और उसके शव को जला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed