फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nitish honored in US ffor his social work.

नीतीश को अमेरिका का सलाम, वाशिंगटन में मिला सम्मान

Fri, 08 May 2015 11:49 PM IST
शाहनवाज आलम/ अमर उजाला, गुडगांव
शाहनवाज आलम/ अमर उजाला, गुडगांव Updated Fri, 08 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nitish honored in US ffor his social work.

जिस उम्र में बच्चे क्रिकेट, शतरंज और वीडियो गेम खेलने का शौक पालते हैं, उस उम्र में हिन्दुस्तान के दो बच्चों ने सामाजिक कार्य के लिए दुनिया में नाम हासिल किया है।

विज्ञापन


इनमें एक साइबर सिटी के निर्वाण कंट्री में रहने वाले 14 साल का नीतीश साहनी और दूसरा 17 साल का दिल्ली का ऋषभ है। अमेरिका ने इन बच्चों के काम को सम्मानित किया है।
विज्ञापन


5 मई को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के नेशनल म्यूजियम ऑफ नेशनल हिस्ट्री में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘यूएस प्रुडेंशियल स्पिरिट ऑफ कम्यूनिटी अवार्ड’ से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

Nitish honored in US ffor his social work.

नीतीश और ऋषभ को अमेरिका में प्रुडेंशियल के सीईओ जॉन स्ट्रेंगफेल्ड ने नीतीश को 50 हजार रुपये और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।

द श्रीराम स्कूल अरावली के आठवीं कक्षा का छात्र नीतीश इस छोटी सी उम्र में कैंसर पीड़ितों के अलावा कई आपदाओं के मौके पर चंदा इकट्ठा कर अपना योगदान दे चुका है।

इसके लिए नीतीश ने ‘प्योर हार्ट’ ग्रुप भी बनाया है। अब नीतीश दूसरे बच्चों के लिए आदर्श बन गया है। नीतीश कहते हैं, इस सम्मान के बाद अब सामाजिक कार्यों में उनकी रुचि और बढ़ गई है।

ऐसे बना ‘प्योर हार्ट’

Nitish honored in US ffor his social work.

कैसे हुआ चयन
प्रामेरिका स्पिरिट ऑफ कम्युनिटी अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के टीनएजर्स को सामाजिक कार्य में योगदान के लिए सम्मानित करती है। इसमें अमेरिका से बाहर के 10 देशों से दो-दो बच्चों का चयन गोल्ड मेडल पुरस्कार के लिए होता है।

ये है उपलब्धि
‘प्योर हार्ट’ ग्रुप बनाकर नीतीश ने सबसे पहले कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड इकट्ठा किया। कैंसर सोसाइटी ऑफ इंडिया के साथ मिलकर लाइव कंसर्ट के जरिए 1 लाख 20 हजार रुपये जमा किए थे।

कैसे बना ‘प्योर हार्ट’
नीतीश बताते है, पिछले साल कश्मीर में आई बाढ़ में उनके रिश्तेदार भी फंस गए थे। इस हादसे के बाद उन्होंने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर ‘प्योर हार्ट’  नाम का ग्रुप बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed