फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nitin Gadkari takes dicision on E-rickshaw.

'10 दिनों बाद दिल्ली में चलने लगेंगे ई-रिक्शा'

Mon, 15 Sep 2014 08:21 PM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari takes dicision on E-rickshaw.

दिल्ली में एक बार फिर से ई-रिक्शा बहाल होने वाले हैं। इस मामले में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अगले 10 दिन प्रक्रिया पूरी करके ई-रिक्शा को चलवा दिया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गडकरी ने ई-रिक्शा के लिए नये नियम-कानून बनाए हैं। प्रक्रिया को पूरी करने में अभी 10 दिन और लगेंगे। इसके बाद दिल्ली में ई-रिक्शा को पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौतरलब है कि सुप्रीम कोर्ट अपने एक फैसले में दिल्ली में ई-रिक्शा चलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कोर्ट के मुताबिक सड़क पर ई-रिक्शा चलने के लिए पर्याप्त नियम-कानून नहीं जिसके चलते उन पर नियमन नहीं हो पाता। साथ ही ई-रिक्शे की बनावट पर सवाल उठाते हुए कोर्ट ने इसे खतरा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन प्रतिबंध के बाद रिक्शा चालकों ने फैसले का जबर्दस्त विरोध किया। उधर, राजनीतिक लाभ के चलते मामले का राजनीतिकरण भी कर दिया गया। कई तरह के दबावों के बीच केंद्रीय मंत्री ने यह फैसला लिया है।

ई-रिक्‍शा चालक 17 से करेंगे जेल भरो आंदोलन

Nitin Gadkari takes dicision on E-rickshaw.

दिल्ली बैट्री-रिक्शा चालक संघ ने ई-रिक्शा पर पाबंदी के खिलाफ 17 सितंबर से जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी है। संघ की कार्यकारिणी की बैठक में चालकों ने यह फैसला लिया है।

केंद्र सरकार से मांग की है कि वह 16 सितंबर तक इसे लेकर नीति स्पष्ट करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह 17 सितंबर से जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। संघ के महासचिव सुरेश प्रसाद ने कहा कि हम कई बार सड़क पर उतरकर विरोध करके अपनी मांग रख चुके हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक इस दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठाया है।

ई-रिक्शा चालक इस देरी के कारण भुखमरी के कगार पर हैं। अब सरकार को अंतिम चेतावनी दे रहे हैं कि वह 16 सितंबर तक कोई कदम उठाए नहीं तो हम 17 से सड़क पर आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed