फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nitin gadkari meets bjp mla in delhi

धरी रह गई भाजपा विधायकों की उम्मीद!

Tue, 15 Jul 2014 03:11 AM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 03:11 AM IST
विज्ञापन
nitin gadkari meets bjp mla in delhi

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक को लेकर कयास यह लगाया जा रहा था कि दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर चर्चा होगी।

विज्ञापन


विधायक भी पूरी तैयारी में गए थे लेकिन गडकरी ने इस विषय पर कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने यमुना की सफाई पर बात की।

दूषित जल को साफ कर सिंचाई में इस्तेमाल करने और कारखानों को देने की योजना बताई।

बेहतर सड़कों के लिए 43 हजार करोड़

nitin gadkari meets bjp mla in delhi

विधायकों को बताया गया कि रिंग रोड के लिए 43000 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है, ताकि सड़क व्यवस्था ठीक हो सके। इसके साथ ही मोनो रेल पर विधायकों से गडकरी ने जानकारी हासिल की।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में बेहतर ट्रांसपोर्टेशन पर विशेष योजना तैयार की जा रही है।

उधर, बिजली आपूर्ति को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद रमेश बिधूड़ी, विधायक जगदीश मुखी ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed