{"_id":"90900d648930abc2995983820e07af62","slug":"nitin-gadkari-calls-for-cemented-highway-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अब सीमेंटेड बनेंगे सभी हाईवे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अब सीमेंटेड बनेंगे सभी हाईवे’
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 16 Aug 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भविष्य में जो भी हाईवे बनेंगे, वह सीमेंटेड होंगे। इससे वह बार-बार खराब नहीं होंगे और मेंटेनेंस का खर्च बचेगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन माह में देशभर के 350 टोल ऑटोमेटिक हो जाएंगे, जहां पर पैसा देने के लिए वाहन चालकों को रुकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके लिए आईसीआईसीआई बैंक से करार हुआ है। वाहनों पर चिप लगेंगी। टोल से गुजरने पर पैसा अपने आप कट जाएगा। वह यहां शुक्रवार को गांव मंझावली में हरियाणा-यूपी को जोड़ने वाले यमुना पुल की आधारशिला रखने आए थे।
विज्ञापन
इस मौके पर हरियाणा और यूपी के सीएम भी बुलाए गए थे, लेकिन दोनों नहीं आए। गडकरी ने कहा कि किसी भी इंजीनियर को मंत्रियों को रिश्वत देने की जरूरत नहीं है। समय पर गुणवत्ता के साथ प्रोजेक्ट पूरा किया तो ठीक और नहीं किया तो जो बुलडोजर रोड पर चलता है वही इंजीनियरों पर चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यमुना के पुल के लिए इंजीनियर चार साल मांग रहे हैं, जबकि मंत्रालय ने इसके लिए सिर्फ डेढ़ साल का वक्त दिया है। इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तीन माह में तैयार करनी होगी।
काम करने पर सरकार बोनस देगी और लेट होने पर पेनल्टी लगेगी। जमीन अधिग्रहण का मसला निपटने के बाद पुल का काम शुरू हो जाएगा।
इस मौके पर विभाग के राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हसनपुर में यमुना पर पुल बनाने की मांग उठाई।
परियोजना का विवरण
-कुल लंबाई : 23 किमी
-परियोजना में हरियाणा का हिस्सा : 20 किमी
-यूपी का हिस्सा : 2.4 किमी
-पुल की लंबाई : 600 मीटर
-कुल लागत लगभग : 200 करोड़ रुपये
आठ सड़कों को हाईवे का दर्जा देने की मांग
कृष्णपाल गुर्जर ने आठ महत्वपूर्ण सड़कों को हाईवे का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन सड़कों को हाईवे का दर्जा मिलने से यह ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनेंगी। इनकी चौड़ाई और मोटाई भी बढ़ेगी। सड़कों की गुणवत्ता सुधरेगी तो यातायात का आवागमन सुगम होगा। यातायात का आवागमन सुगम होगा तो एक्सीडेंट भी कम होंगे। इस क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे। ये सड़कें निम्न हैं।
1-आश्रम से कालिंदी कुंज होते आगरा नहर के पूर्वी किनारे होते हुए एनएच-2 बाईपास।
2-गाजियाबाद-नोएडा-फरीदाबाद-सोहना: लंबाई 75 किमी
3-नूंह-मंडकोला-पलवल-जेवर-बुलंदशहर: लंबाई 60 किमी
4-धौज-बल्लभगढ़-तिगांव-नोएडा-डेवटा-सिकंदराबाद: लंबाई 85 किमी
5-पलवल-अलीगढ़: लंबाई 83 किमी
6-होडल-भिडूकी-हसनपुर-काशीपुर-कुशक-बड़ौली-घोड़ी-डाढौता-मोहना-अरूवा-चांदपुर: लंबाई 65 किमी
7-फरीदाबाद-खेड़ी पुल-जसाना-चीरसी-मंझावली-अट्टा गुजरान-दनकौर-यमुना एक्सप्रेसवे: लंबाई 25 किमी
8-माहोली-हरियाणा-उटासानी-मालब (यूपी)-हसनपुर पुल यमुना।