फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirjla Ekadashi fast

शरबत पिला कर कमाया पुण्य

Tue, 10 Jun 2014 04:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव/फरीदाबाद/नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव/फरीदाबाद/नोएडा Updated Tue, 10 Jun 2014 04:42 AM IST
विज्ञापन
Nirjla Ekadashi fast

निर्जला एकादशी पर गुड़गांव के लोगों ने समूहों में एकत्रित हो मीठे पानी की छबील लगा पुण्य कमाया। शहर भर में शुबह से पानी बंटता देख सहज ही अंदाजा हो गया कि अज निर्जला एकदशी है।

विज्ञापन


शहर कि सिविल लाइन, सदर, बाजार, रेलेवे रोड, पालम विहार रोड, एमजी रोड, पुराना दिल्ली रोद से हाइवे और एकसप्रेसवे पर भी जगह-जगह पानी की छबील लगाई गई।

मीठे पानी के साथ कई स्थानों भंडारा कर प्रसाद भी वितरण किया गया। शहर की छोटी-बड़ी सभी कॉलोनियों की गलियों, गांव की गलियारों तक में पानी पिलाने में खास उत्साह देखा।
विज्ञापन


खासकर बच्चों दौड़-दौड़ कर लोगों को पानी पिला गर्मी को भी पूरा इंज्वॉय किया। हाइवे पर पानी की छबील के कारण जाम के हालात भी रहे। मानेसर से रामपुरा मोड़ तक सड़क किनारे ही लेगों ने टेबल लगा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों को रोक-रोक कर लोगों को पानी पिलाया गया। जिससे देर तक हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कई वाहन चालक तो गर्मी के जाम में खीतजे हुए पानी पिलाने वालों को कोसते भी रहे।

निर्जला एकादशी पर लगाई मीठे पानी की छबील
निर्जला एकादशी के अवसर पर नोएडा में अग्रवाल मित्र मंडल की ओर से सोमवार को महाराजा अग्रसेन भवन पर मीठे पानी की छबील लगायी गई। इस अवसर पर जन सेवा के लिए भवन में एक आरओ का भी उद्घाटन भी किया गया।

इस दौरान अग्रवाल मित्र मंडल की ओर से राजेंद्र जैन, राजीव गर्ग, बिशन दयाल अग्रवाल, बी डी सिंघल, गगन नारायण, अनिल कुमार, पीयूष मोहन, सतीश गर्ग आदि उपस्थित रहे।

निर्जला एकादशी: लोगों को पिलाया शर्बत
फरीदाबाद में निर्जला एकादशी पर सोमवार को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शहर में जगह-जगह लोगों को शर्बत पिलाया।

खांडल विप्र सभा की ओर से बीके चौक पर छबील लगाई गई। इस मौके पर समाजसेवी विमल खंडेलवाल, निकुंज गुप्ता, रजित गुप्ता एवं मधुसुदन माठोलिया आदि ने लोगों को शर्बत पिलाने में सहयोग किया।

राजस्थान एसोसिएशन की ओर से राजस्थान भवन के पास छबील लगाई गई। सोहना रोड संजय कॉलोनी स्थित चेतना वेलफे यर सोसाइटी के प्रांगण में छबील लगाई गई। इस मौके पर समाजसेवी आरडी शर्मा ने लोगों को जल की महत्ता बताई।

मानव सेवा समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चेयरमैन अरुण बजाज, महासचिव कैलाश शर्मा साथियों के साथ सेक्टर-10, सेक्टर-30-31 डीएलएफ एरिया, सेक्टर 28-29, नीलम-बाटा रोड, पथवारी मंदिर एवं बल्लभगढ़ में लोगों को पानी पिलाने में जुटे रहे।


सेक्टर-28 राजेंद्रा कॉलोनी लिंक रोड स्थित हनुमान मंदिर में छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। फरीदाबाद फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने भी बीके चौक पर छबील लगाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed