फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nirbhaya gangrape case: releasing juvenile accused is our helplessness says maneka gandhi

'रिहाई बाद भी निर्भया गैंगरेप के नाबालिग दोषी पर रहेगी नजर'

Tue, 03 Nov 2015 11:47 AM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya gangrape case: releasing juvenile accused is our helplessness says maneka gandhi

निर्भया कांड में शामिल बलात्कारियों में नाबालिग अगले महीने बाल सुधार गृह से रिहा होने वाला है। इस मामले में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को उसकी सजा न बढ़ा पाने में अपनी लाचारी और असमर्थता जताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, इस केस में कानून का पालन तो किया गया, लेकिन वह इस बात को लेकर असमंजस में है कि जघन्यतम अपराध में आने वाला निर्भया गैंगरेप कांड में सुनाया गया फैसला क्या न्याय के हिसाब से सही था।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दोषी नाबालिग की रिहाई के बाद भी उसपर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए। उन्होंने इस मामले को संबंधित अधिकारियों के सामने भी उठाने की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

'न्याय हुआ या नहीं पर कानून का पालन हुआ'

nirbhaya gangrape case: releasing juvenile accused is our helplessness says maneka gandhi

गौरतलब है कि तीन साल तक बाल सुधार गृह में सजा काटने के बाद निर्भया मामले में नाबालिग दोषी की सजा अगले महीने पूरी हो रही है। इसी पर मेनका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्याय को कानून के साथ मिलाकर उलझना नहीं चाहिए क्यों कि कई बार दोनों में अंतर होता है।

उन्होंने आगे कहा कि हमें कानून को न्याय समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। कानून ने कहा कि वह दोषी है लेकिन सजा के तौर पर केवल बाल सुधार गृह भेजा जा सकता है। मेनका ने कहा कि हम इसी विसंगति को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

अब वो अपनी सजा पूरी करके बाहर आ रहा है और उसके खिलाफ तब तक कुछ नहीं किया जा सकता जब तक वो कोई दूसरा अपराध नहीं करता। मेनका ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि न्याय हुआ कि नहीं पर कानून का पालन जरूर हुआ।

'नाबालिग दोषी पर निगरानी रखेगी सरकार'

nirbhaya gangrape case: releasing juvenile accused is our helplessness says maneka gandhi

जब मेनका से पूछा गया कि क्या सरकार उसके दोबारा अपराध करने का इंतजार कर रही है तो उनका जवाब था कि हां मुझे डर है कि हम यही कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह एक ऐसा इंसान है जिसके ऊपर निगरानी जरूरी है। हम उसे ऐसे ही नहीं जाने दे सकते‌ कि वह फिर कोई अपराध करे।

जब पूछा गया कि निगरानी रखने के लिए क्या उन्होंने कार्रवाई कर ली है तो मेनका ने कहा कि वो बात करेंगी। बता दें कि निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी नाबालिग इस साल 15 दिसंबर को ही रिहा हो रहा है। अब वो 21 साल का हो गया है और उसने अपनी 3 साल की सजा बाल सुधार गृह में पूरी कर ली है।

जिस समय यह कांड हुआ यानी 2012 में वह साढ़े 17 साल का था। और उन 6 लोगों में सबसे कम उम्र का था जिन्होंने निर्भया के साथ गैंगरेप किया। इस मामले में 4 अन्य को मौत की सजा सुनाई गई है जबकि 1 ने जेल में ही आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed