{"_id":"5e2969328ebc3e4b000f42cf","slug":"nirbhaya-case-judge-who-issues-death-warrant-to-convicts-transferred-to-supreme-court-on-deputation","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट जारी करने वाले जज का सुप्रीम कोर्ट में तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट जारी करने वाले जज का सुप्रीम कोर्ट में तबादला
Thu, 23 Jan 2020 03:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 23 Jan 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म कांड के चारों दोषियों को डेथ वारंट या ब्लैक वारंट जारी करने वाले पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा का तबादला हो गया है।
विज्ञापन
खबर है कि उन्हें एक साल के डेप्यूटेशन पर सुप्रीम कोर्ट में बतौर अतिरिक्त रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि बीते सात साल से जिस निर्भया केस में दोषियों को फांसी की उम्मीद पूरा देश कर रहा था उनका डेथ वारंट जज सतीश अरोड़ा ने ही जारी किया था।
विज्ञापन
Delhi's Patiala House Court: Additional Sessions Judge Satish Kumar Arora who issued death warrant against the four death row convicts in the 2012 Delhi gang rape case has been transferred to the Supreme Court as Additional Registrar on deputation basis for one year.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 23, 2020
जज सतीश अरोड़ा ने दो बार जारी किया डेथ वारंट
जज सतीश अरोड़ा ही वो न्यायाधीश हैं जो निर्भया के दोषियों का दो बार डेथ वारंट जारी कर चुके हैं। सबसे उन्होंने सात जनवरी 2020 को दोषियों को डेथ वारंट जारी किया था, जिसके अनुसार दोषियों को 22 जनवरी को फांसी होनी थी। हालांकि बाद में दोषियों के कुछ केस लंबित होने के चलते उन्होंने दोबारा डेथ वारंट जारी किया। अब उसके अनुसार निर्भया के दोषियों को 1 फरवरी 2020 सुबह छह बजे फांसी होगी।
फांसी की तैयारियां शुरू, पूछी आखिरी ख्वाहिश
तिहाड़ जेल के अंदर फांसी से पहले होने वाली प्रक्रियाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के हवाले से खबर तो ये भी है कि जेल प्रशासन ने दोषियों से उनकी आखिरी इच्छा भी पूछी है। जेल सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ प्रशासन ने चारों गुनहगारों को नोटिस देकर उनकी आखिरी इच्छा पूछी है। उन्होंने पूछा है कि एक फरवरी को होने वाली फांसी से पहले वह आखिरी बार किससे मिलना चाहते हैं?