{"_id":"5e6fdd9e8ebc3ea7f2163bc3","slug":"nirbhaya-case-jallad-pawan-will-hang-dummy-today-in-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया केसः आज डमी को फांसी देगा जल्लाद पवन, बक्सर से मंगाई गई फंदे की रस्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया केसः आज डमी को फांसी देगा जल्लाद पवन, बक्सर से मंगाई गई फंदे की रस्सी
Tue, 17 Mar 2020 01:42 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:42 AM IST
सार
- तिहाड़ जेल में निर्भया के दोषियों को अंजाम तक पहुंचाने की प्रक्रिया तेज
- लोक निर्माण विभाग और जेल के अधिकारियों ने किया फांसीघर का मुआयना
विज्ञापन
पवन जल्लाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निर्भया के दोषियों की फांसी में महज तीन दिन बाकी हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उन्हें फांसी के तख्ते पर लटकाने की प्रक्रिया एक बार फिर से तेज कर दी है। मंगलवार को जल्लाद पवन डमी को फांसी देगा। इसे लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारी फांसीघर का मुआयना करने पहुंचे। उनके साथ जेल के अधिकारी भी थे। इस दौरान फांसीघर की सफाई के साथ प्लेटफार्म का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारी करीब एक घंटे तक फांसीघर का मुआयना करते रहे।
विज्ञापन
जेल के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, फांसी की तैयारी जेल मैनुअल के मुताबिक ही की जाती है। इसके तहत ही लोनिवि के अधिकारी जेल नंबर तीन में स्थित फांसीघर का मुआयना करने पहुंचे थे। इस दौरान फांसीघर की सफाई भी कराई गई। मंगलवार दोपहर तक जल्लाद पवन भी तिहाड़ जेल पहुंच जाएगा। इस बार जल्लाद को तीन दिन पहले तिहाड़ जेल बुला लिया गया है। वह दो दिन तक फांसी का ट्रायल करेगा। फांसी के दिन किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए यह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल सूत्रों के मुताबिक, फांसीघर का मुआयना करने के दौरान जेल अधिकारियों ने बक्सर से मंगाई गई फंदे की रस्सी की भी जांच की। रस्सियों को एक बॉक्स में रखा गया है। इससे पहले ट्रायल के दौरान इन रस्सियों को मुलायम रखने के लिए मक्खन और केले का लेप चढ़ाया जा चुका है। जेल अधिकारियों के मुताबिक, रस्सी पूरी तरह से ठीक है। तिहाड़ जेल आने के बाद जल्लाद इन रस्सियों को और मुलायम करेगा। फिर इन्हीं से डमी के ट्रायल के बाद दोषियों को फांसी दी जाएगी।