फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teachers' association upset over JNU professor's dismissal

Delhi NCR News: जेएनयू प्रोफेसर बर्खास्तगी पर शिक्षक संघ नाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

गोपनीयता भंग होने पर भी जताई चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को यौन उत्पीड़न की शिकायत पर सेवा से बर्खास्त किए जाने पर शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई है। संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर नियमों की अनदेखी और गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया है। शिक्षक संघ का दावा है कि कुलपति ने कार्यकारी परिषद की मंजूरी के बिना यह आदेश जारी किया।
जेएनयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष सैयद अख्तर हुसैन और सचिव अविनाश कुमार ने बताया कि जेएनयू अधिनियम के स्टैच्यूट-30 के तहत किसी शिक्षक को बर्खास्त करने का अधिकार कार्यकारी परिषद के पास है। इस मामले में कार्यकारी परिषद की न तो बैठक बुलाई गई और न ही संबंधित दस्तावेज साझा किए गए। इससे कुलपति के आदेश की वैधानिक प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। शिक्षक संघ ने आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की सिफारिशें लीक होने पर भी चिंता जताई है। संघ ने प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की है।
विज्ञापन

गोपनीयता भंग और प्रक्रिया पर सवाल
शिक्षक संघ ने आईसीसी की सिफारिशें लीक होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यौन उत्पीड़न की जांच से जुड़ी जानकारी गोपनीय होनी चाहिए। जानकारी सार्वजनिक होने से निर्धारित प्रक्रिया और गोपनीयता के नियमों का उल्लंघन होता है। पूर्व की जेंडर सेंसिटाइजेशन कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हैरेसमेंट (जीएसकैश) में छोटे और बड़े दंड के स्पष्ट प्रावधान थे, जबकि मौजूदा आंतरिक समिति के नियमों में ऐसे प्रावधान स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed