फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya app for safety of Noida women

नोएडा की महिलाओं के लिए 'निर्भया एप'

Thu, 29 May 2014 03:44 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya app for safety of Noida women

नोएडा सेक्टर 49 में 15 और 16 मई को दर्जनों बार एक औरत का अपहरण किया गया और हर बार उसे पुलिस ने 15 पंद्रह मिनट में छुड़ा लिया।

विज्ञापन


आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है कि किसी एक महिला को कोई बार-बार किडनैप करे और पुलिस हर बार उसे बचाए। पर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये सब ट्रायल था एक रेस्क्यू एप का।

आने वाले जून से नोएडा की हर स्कूली, कॉलेज वाली छात्रा या कामकाजी महिला की रक्षा करेगा एक सिक्योरिटी एप जो घर से निकलने के बाद हर वक्त उनके साथ रहेगा।

विज्ञापन

Nirbhaya@Noida: Be fearless! है एप का नाम

Nirbhaya app for safety of Noida women

इस एप का नाम 16 दिसंबर की गैंगरेप पीड़िता के नाम पर Nirbhaya@Noida: Be fearless! रखा गया है। इस गैंगरेप के बाद ही समाज में चारों से एक बड़े जलसैलाब ने रेप जैसी दरिंदगी के खिलाफ आवाज उठाई थी।

इसी के बाद ऐसे मामलों में सजा और कड़ी कर दी गई। इसे यूपी पुलिस ने तीन महीने पहले ही बना लिया था और इसके पहले चरण में इसे नोएडा में लॉन्च किया जाएगा। फिर धीरे-धीरे इसकी पहुंच यूपी के अन्य शहरों तक बढ़ाई जाएगी।

इस एप को यूपी पुलिस की वेबसाइट से डाउनलोड करने से पहले यूजर को अपने घर का पता और 5 इमरजेंसी में किए जा सकने वाले कांटैक्ट नंबर देने होंगे और अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना होगा।

नोएडा पुलिस की मॉनिटरिंग में रहेंगे एप यूजर

Nirbhaya app for safety of Noida women

यूजर इस एप के ‌लिए जो भी जानकारी उपलब्ध कराएगा वो सारा डाटाबेस नोएडा पुलिस के कंट्रोल रूम में इकट्ठा किया जाएगा। एसओएस भेजने पर यूजर का लोकेशन जीपीएस लोकेशन डाटा, मोबाइल टावर और एरिया कोड के जरिए ट्रेस कर लिया जाएगा।

इसके बाद एक ‌नोटिफिकेशन नोएडा के एसएसपी और क्षेत्रीय सर्किल के ऑफिसर को मॉनिटरिंग के लिए भेज दिया जाएगा। पुलिस वालों को कुछ-कुछ मिनटों में एलर्ट भेजे जाएंगे या अगर कॉलर की लोकेशन 300 मीटर से अधिक बदल जाती है तो उसका लोकेशन भी भेजी जाएगी।

यूपी पुलिस की टेक्नोलॉजी पार्टनर ब्लूटूथ और उस जैसे अन्य पहने जा सकने वाले ‌डिवाइस तैयार कर रही है ताकि फोन से जोड़कर उनसे भी एसओएस भेजा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed