फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ninth class student murdered after kidnapping in Faridabad

Faridabad: फरीदाबाद में नौवीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या, पिता से मांगी थी पांच लाख की फिरौती

Mon, 17 Oct 2022 04:51 AM IST
Jeet Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Oct 2022 04:51 AM IST
सार

आरोपियों ने अभिषेक के पिता को फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी। पैसे नहीं देने पर अभिषेक की हत्या करने की धमकी भी दी। पिता ने बात पुलिस को बता दी। क्राइम ब्रांच 30 ने दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
ninth class student murdered after kidnapping in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पल्ला के धीरज नगर में नौंवी कक्षा के छात्र की अपहरण के बाद बदमाशों ने शनिवार सुबह हत्या कर दी।  आरोपियों ने अपहरण के बाद 14 वर्षीय अभिषेक के पिता से पांच लाख की फिरौती भी मांगी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा और शव को सेक्टर 31 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत से बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह पल्ला थाने में मृतक के पिता विरेश ने शिकायत दी कि उनका बेटा अभिषेक नौंवी कक्षा में धीरज नगर के स्कूल में पढ़ता है। वह शुक्रवार शाम साढे़ सात बजे से लापता है। उन्होंने बताया कि राजा नाम के लड़के ने फोन करके कुछ किताबें मंगवाई थीं। अभिषेक किताब देने गया लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने केस दर्ज कर अभिषेक की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


आरोपियों ने अभिषेक के पिता को फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी। पैसे नहीं देने पर अभिषेक की हत्या करने की धमकी भी दी। पिता ने बात पुलिस को बता दी। क्राइम ब्रांच 30 ने दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ छात्र की हत्या करने वाले उसके पिता के पास आते जाते थे। अभिषेक वारदात का मास्टरमाइंड है। वह डी फार्मा का छात्र है और अपनी गाड़ी चलाता है। आरोपी सोनू की अपनी कबाड़ की दुकान है। तीसरा साथी मिथिलेश एक फैक्ट्री में काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने फोन कर कहा कि वह राजा बोल रहा है। राजा उसके साथ स्कूल में पढ़ता है। आरोपी ने कहा कि उसे कुछ किताबों की जरूरत है। अभिषेक किताबें देने गली के कोने तक गया, वहां से आरोपी अपहरण कर सेक्टर 31 की एक निर्माणाधीन इमारत में ले गए। वापस आकर आरोपी मृतक को ढूंढने का नाटक करने लगे। जब लगा कि अभिषेक के पिता पैसे नहीं देंगे तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। 


छात्र को ढूंढने का नाटक करते रहे आरोपी
क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी इंस्पेक्टर सेठी मलिक ने बताया कि आरोपियों की पहचान सोनू और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। दोनों पल्ला इलाके में रहते हैं। दोनों ने अपने एक तीसरे साथी मिथिलेश के साथ मिलकर धीरज नगर निवासी अभिषेक (14) की अपहरण के बाद हत्या कर दी। वारदात का मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक के पिता व पुलिस के साथ ही छात्र को ढूंढने का नाटक भी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed