फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौ साल के बच्चे ने मोबाइल न मिलने पर जो किया उसे सुन किसी भी मां-बाप का दहल जाएगा दिल

Wed, 05 Jul 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Jul 2017 02:38 PM IST
सार

मोबाइल छीनने पर वर्ष नौ वर्ष के बच्चे ने हाथ पर चाकू मारा 
हरियाणा के लिए उपयोगी-
मोबाइल छीनने पर नौ वर्ष के बच्चे ने हाथ पर चाकू मारा 
. कम उम्र में बच्चे के माता-पिता ने ही मोबाइल की लत लगाई थी      
. करीब आठ माह के मनोचिकित्सीय इलाज के बाद बच्चे में सुधार 

विज्ञापन
nine year old boy slid his wrist when parents not given mobile to him

मोबाइल और इंटरनेट की लत इस कदर बच्चों पर हावी हो रहा है कि वह नौ वर्ष की उम्र में भी अपने उपर हमला कर ले रहा है और जान देने की कोशिश करने लगा है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा में आया था। (सभी फोटोः सांकेत‌िक)

बिना मोबाइल बेचैन हो जाता बच्चा

nine year old boy slid his wrist when parents not given mobile to him
children using phone - फोटो : सोशल मीड‌िया

बच्चे का आठ माह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था और अब बच्चे की हालत में सुधार है और मोबाइल की लत भी नहीं रही है। करीब आठ माह पहले हरियाणा के एक व्यवसायी परिवार का नौ वर्ष के बच्चे से उसके माता-पिता ने जब मोबाइल देना बंद कर दिया था तब बच्चे ने किचन से चाकू निकाल कर अपने बांये हाथ पर चाकू से हमला कर दिया।

nine year old boy slid his wrist when parents not given mobile to him
children using phone - फोटो : सोशल मीड‌िया

आनन-फानन में माता-पिता पास एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने पट्टी तो कर दी लेकिन सलाह दिया की बच्चे को जो दिक्कत है उसके इलाज के उसे दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। आठ माह पहले बच्चे को मनोचिकित्सीय इलाज के लिए गंगा राम लाया गया। अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ.राजीव मेहता ने बताया कि बच्चे को मोबाइल का लत लग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
nine year old boy slid his wrist when parents not given mobile to him
children using phone - फोटो : सोशल मीड‌िया

उसे मोबाइल नहीं मिलता था वह दिवार पर सिर पटकने लगता था। इतना ज्यादा मोबाइल देखता था कि आठ वर्ष में उसकी आंखे खराब हो गई थी और उसे चश्मा लगा दिया गया था। बिना मोबाइल के बच्चा बेचैन हो जाता था। डॉ.मेहता ने बताया कि बच्चे के साथ-साथ बच्चे के माता-पिता की लंबे समय तक काउंसलिंग की गई। सिर्फ बच्चे को मोबाइल नहीं देने से काम नहीं चलता मोबाइल की जगह उसे क्या दिया जाए कि बच्चे का लत खत्म हो, इसके लिए बच्चे के साथ-साथ माता-पिता की काउंसलिंग की गई।

विज्ञापन
nine year old boy slid his wrist when parents not given mobile to him
children using phone - फोटो : सोशल मीड‌िया

बच्चे को थोड़ा डरा गया और थोड़ा समझाया गया कि यदि मोबाइल देखोगे तो आंख से दिखना बंद हो जाएगा, पॉयलेट नहीं बन पाओगे, दोस्त मजाक उड़ाएगें। बच्चे की रुचि को देखते हुए म्यूजिक क्लास और टेबल टेनिस क्लास में दाखिला कराया गया। बच्चे में अब करीब-करीब ठीक है और उसके व्यवहार में काफी बदलाव आया है। हर दूसरे-तीसरे सप्ताह काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed