फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Won the 'Best Batter' crown at the U-19 level; now set to make a splash on the senior stage.

Delhi NCR News: अंडर-19 में जीता ''''बेस्ट बैटर'''' का ताज, अब सीनियर पिच पर मचाएंगे धमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
बेहतरीन फॉर्म के चलते बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में नजर आएंगे सिद्धार्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पूर्वी दिल्ली। कड़ी मेहनत और सच्ची लगन हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस कहावत को पूर्वी दिल्ली के जगजीत नगर इलाके के रहने वाले युवा क्रिकेटर सिद्धार्थ ने सच कर दिखाया है। हाल ही में आयोजित हुई दिल्ली अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप में सिद्धार्थ ने अपने बल्ले का शानदार जादू बिखेरते हुए ''''बेस्ट बल्लेबाज'''' का खिताब अपने नाम कर लिया है।
इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही सिद्धार्थ ने क्रिकेट की पिच पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी इस शानदार जीत ने उनके करियर के लिए कई नए दरवाजे खोल दिए हैं। इस बेहतरीन फॉर्म के बाद अब सिद्धार्थ भविष्य में राष्ट्रीय और अन्य बड़े स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी खेलते हुए नजर आएंगे। सिद्धार्थ की इस बड़ी खबर के बाद पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों ने मिठाई बांटकर इस जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन


सफलता पर बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि उनका सपना यहीं तक सीमित नहीं है। वह भविष्य में और भी उच्च स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलकर भारतीय टीम में जगह बनाना चाहते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed