फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bringing the life-restoring herb, he revived Lakshmana; Shri Raghuvira, filled with joy, clasped him to His heart.

Delhi NCR News: लाय सजीवन लखन जियाये, श्रीरघुबीर हरषि उर लाये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
भाई की दशा देख विलाप करने लगे प्रभु राम, हाईटेक तकनीक से संजीवनी लाए हनुमान
विज्ञापन

रामलीलाओं में सेतु निर्माण, युद्ध का मंचन हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
लाय सजीवन लखन जियाये, श्रीरघुबीर हरषि उर लाये। रामचरितमानस की इन पंक्तियों को सजीव करते हुए रविवार को राजधानी की रामलीलाओं में लक्ष्मण शक्ति और संजीवनी बूटी के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मेघनाद के मायावी युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने पर प्रभु राम का विलाप, हनुमान का संजीवनी बूटी की तलाश में जाना और पर्वत उठाकर लौटने की लीला का मंचन हुआ। कई जगह हनुमान के संजीवनी लेकर आने के दृश्य को हाईटेक तकनीक से प्रस्तुत किया गया तो कहीं हवाई यात्रा के जरिए उनके आगमन ने दर्शकों को रोमांचित किया। इससे पहले सेतु निर्माण, लंका में रामसेना का प्रवेश, विभीषण की शरणागति और अंगद-रावण संवाद के प्रसंग भी मंचित किए गए।
लव कुश रामलीला कमेटी की लीला में रावण-विभीषण संवाद और विभीषण के प्रभु राम की शरण में जाने के प्रसंग के बाद मेघनाद के साथ लक्ष्मण का मायावी युद्ध दिखाया गया। युद्ध में शक्ति लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। उन्हें इस अवस्था में देखकर भगवान राम व्याकुल हो उठे। इसके बाद हनुमान के संजीवनी बूटी लाने की लीला का मंचन किया गया। संजीवनी लाने के दृश्य को हाईटेक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में रावण ने विभीषण को लंका से निष्कासित कर दिया। इसके बाद नल-नील के सेतु निर्माण से रामसेना के लंका पहुंचने और युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने का प्रसंग मंचित हुआ। हनुमान के हवाई यात्रा के दृश्य के माध्यम से संजीवनी बूटी लेकर लौटने की लीला दिखाई गई। लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में रावण को सीता को ससम्मान प्रभु राम के पास भेजने की सलाह देने से लेकर युद्ध के प्रसंग तक का मंचन हुआ। लक्ष्मण के मूर्छित होने पर हनुमान संजीवनी बूटी पहचान नहीं पाए और पूरा पर्वत उठाकर ले आए। इस दृश्य ने दर्शकों का ध्यान खींचा। श्री आदर्श रामलीला कमेटी, अशोक विहार फेज-दो में सेतुबंध रामेश्वरम की स्थापना और रामसेना के लंका पहुंचने का मंचन हुआ। अशोक विहार फेज-एक की रामलीला में अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का प्रसंग दिखाया गया। पीतमपुरा की श्री केशव रामलीला कमेटी में रामसेना के लंका पहुंचने और रावण की सेना के साथ युद्ध की लीला हुई। दक्षिण दिल्ली रामलीला कमेटी में अंगद-रावण संवाद के साथ युद्ध आरंभ होने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। वहीं, सफदरजंग एन्क्लेव की श्रीराम धार्मिक रामलीला में विभीषण शरणागति, रामेश्वर स्थापना, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण मूर्छा के प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed