फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nihang killed the delivery boy by stabbing kirpan arrested by delhi police

Delhi Murder: निहंग ने कृपाण घोंपकर की डिलीवरी बॉय की हत्या, सिगरेट पीने से मना करने पर हुआ था विवाद

Fri, 17 Jun 2022 04:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Jun 2022 04:07 AM IST
सार

तिलक नगर इलाके में निहंग ने डिलीवरी बॉय की कृपाण घोंपकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सिगरेट पीने से मना करने पर दोनों के बीच गाली गालौज और मारपीट हुई। इस बीच निहंग ने कृपाण निकालकर डिलीवरी बॉय के सीने में घोंप दी। 

विज्ञापन
Nihang killed the delivery boy by stabbing kirpan arrested by delhi police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी निहंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिलक नगर इलाके में मंगलवार रात सिगरेट पीने से मना करने के विवाद में निहंग ने कृपाण घोंपकर डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी साथी संग बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए बाइक का नंबर लेकर आरोपी चंदर विहार निवासी हर्षदीप (22) को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक डिलिवरी बॉय सागर सिंह (29) परिवार के साथ कृष्णा पार्क में किराए पर रहता था। परिवार में पत्नी सतवंत कौर उर्फ कोमल और 7 साल का बेटा देव है। मंगलवार रात सागर एक ऑर्डर पर खाना लेने के लिए तिलक नगर स्थित एक रेस्तरां आया था। जब तक उसका खाना पैक किया जा रहा था वह पास ही सिगरेट पीने लगा। वहीं पास में खड़े दो लोगों को धुएं से परेशानी हुई। उन्होंने सागर को सिगरेट पीने से मना किया। इस पर दोनों के बीच गाली गालौज और मारपीट होने लगी। उन दोनों युवकों में से एक निहंग था। उसने  कृपाण निकालकर सागर के सीने पर वार कर दिया। सागर ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसके चेहरे पर पत्थर से वार किया। पत्थर लगते ही वह गिर गया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक सागर वहां जख्मी पड़ा था। इसी दौरान वहां से जा रहे दूसरे फूड डिलीवरी बॉय एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले गया। हालांकि तब तक सागर की मौत हो चुकी थी। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला। एक फुटेज में आरोपी बाइक से भागते दिखे। पुलिस बाइक नंबर के जरिए उसके मालिक के पते पर पहुंची और हर्षदीप को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर रात में काम करता था सागर
हत्या के बाद सागर का परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि सागर अपने काम से मतलब रखता था। बहनोई मोहनलाल ने बताया कि सागर ज्यादातर रात में काम करता था, क्योंकि उस समय खाने की डिलीवरी के ऑर्डर सबसे ज्यादा होते थे। मोहनलाल ने बताया कि सागर जिस कंपनी में काम करता था। उसे मौत की सूचना दे दी गई है। कंपनी ने उनके परिवार को मुआवजा देने की बात कही है। परिजनों ने बताया कि 9 साल की उम्र में ही उसके माता-पिता की मौत हो गई। सागर का पालन पोषण उसके नाना नानी ने किया था। उनकी मौत के बाद सागर अकेला रहता था। कमला से उसकी शादी हुई थी।

कहासुनी के बाद व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या
बदरपुर में पश्चिम बंगाल निवासी मनोज लामा (44) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी मनोज के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान बिहार निवासी संजय (47) और पश्चिम बंगाल निवासी फिरोज आलम (31) के रूप में हुई है।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मनोज ने 11 जून की रात बीयर पी थी। प्लेसमेंट एजेंसी के ऑफिस में किसी बात पर कहासुनी होने के बाद उसने फिरोज आलम के माथे पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। इसके बाद फिरोज और संजय ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। हालत बिगड़ने पर वह उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां  उसे मृत घोषित कर दिया।

एम्स के ट्रामा सेंटर में युवक को चाकू से गोदा, बाउंसरों ने बचाया 
एम्स के ट्रामा सेंटर में युवक को चाकू से गोदने का मामला सामने आया है। सेंटर के बाउंसरों ने युवक को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित आईसीयू में भर्ती है। सफदरजंग एंक्लेव पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना 13 जून की है। पीड़ित सोनू (30) अपने भाई मुकेश के साथ खिड़की गांव में किराए पर है। सोनू पानी सप्लाई करने का काम करता है। घटना से एक दिन पहले विक्की उसके पास आया और अपनी बहन के बारे में जानकारी मांगने लगा। जब उसने अनभिज्ञता जताई तो विक्की, उसकी मां व भाभी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सोनू ने बताया कि वह रात दो बजे जैसे ही ट्रामा सेंटर के मुख्य गेट पर पहुंचा तो वहां पर विक्की का भाई विकास, भोला व विकास की पत्नी मौजूद थी। विकास ने चाकू निकालकर सोनू पर वार किए। उसने करीब छह चाकू मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed