फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nia raids in hapur amroha and other places detained more than 3 people, isis new module is on radar

हापुड़-बुलंदशहर समेत यूपी और पंजाब में एनआईए का छापा, 4 संदिग्ध हिरासत में

Thu, 17 Jan 2019 09:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(हापुड़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(हापुड़) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 17 Jan 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
nia raids in hapur amroha and other places detained more than 3 people, isis new module is on radar
सांकेतिक

पश्चिमी यूपी में अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक और मॉड्यूल तोड़ने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) गुरुवार तड़के यूपी के अमरोहा और हापुड़ में छापेमारी कर रही है। यूपी के कई शहरों के साथ ही हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में भी एनआईए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अट सैनी में गुरुवार की तड़के एनआईए की टीम ने छापा मारकर 3 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि बदरखा गांव में भी छापे की सूचना है। सुबह करीब 9 बजे एनआईए की टीम गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में मौजदू थी।
विज्ञापन


एनआईए ने कलौली में दी दबिश, एक संदिग्ध गिरफ्तार
बुलंदशहर में भी एनआईए की छापेमारी। देहात कोतवाली क्षेत्र और कलोली गांव में एनआईए की टीम का छापा। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। एनआईए की टीम हबीब को दिल्ली अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जनवरी को भी पड़ा था छापा
पश्चिमी यूपी में अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक और मॉड्यूल तोड़ने में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सफलता मिली है। एनआईए ने बीते शुक्रवार देर रात मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के जिसौरा गांव के मोहम्मद अफसार को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। अफसार की निशानदेही पर शनिवार सुबह करीब साढे़ चार बजे गाजियाबाद के धौलाना क्षेत्र के पिपलेड़ा गांव से युवक शहजाद को भी हिरासत में लिया गया। इसके अलावा मेरठ के जिसौरा और अजराड़ा गांव समेत गाजियाबाद व हापुड़ में कई जगह छापेमारी की गई है।

एनआईए के मुताबिक, अफसार (24) और शहजाद (21) पिपलेड़ा के ही जामिया हुसैनिया अबुल हसन मदरसे में शिक्षक थे। शहजाद से एक पैन ड्राइव, एक मेमोरी कार्ड और कुछ संदिग्ध किताबें बरामद की गई हैं। वहीं, अफसार की निशानदेही पर अजराड़ा निवासी उसके मामा के यहां से एक बैग और मोबाइल बरामद किया गया। एनआईए का दावा है कि अफसार उन लड़कों में है, जो दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य शहरों में आत्मघाती हमलों व बम धमाकों को अंजाम देने की फिराक में हैं। अफसार इसके लिए मई और अगस्त में इफ्तिकार साबिर के साथ जम्मू-कश्मीर के तीन स्थानों पर भी गया था।


ये सभी युवक आईएस से जुड़ी संस्था हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के लिए काम करते हैं। शनिवार को ही एनआईए ने अफसार को दिल्ली में कोर्ट के सामने पेश कर पूछताछ के लिए छह दिन का रिमांड ले लिया। इससे पहले 26 दिसंबर को भी एनआईए ने मेरठ, हापुड़ और अमरोहा समेत 17 जनपदों में छापेमारी कर गिरफ्तारियां और बरामदगी की थीं। अब तक कुल 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बताया गया कि शहजाद गाजियाबाद के कॉलेज से बीए पास है और गांव के मस्जिद परिसर में ही बने मदरसे में हिंदी पढ़ाता था। वह विगत 24 दिसंबर को यहां से छोड़कर चला गया था। मदरसे में पढ़ाने के दौरान दोनों संपर्क में आए थे। उधर, दोनों को उनके परिजनों ने बेकसूर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed