फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NHRC notices sent to Delhi Police Commissioner on 12 class student commit suicide in police station

चौकी के अंदर 12वीं की छात्रा ने किया था सुसाइड, एनएचआरसी ने पुलिस आयुक्त को भेजा नोटिस

Mon, 16 Jul 2018 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jul 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
NHRC notices sent to Delhi Police Commissioner on 12 class student commit suicide in police station
demo pic

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रविवार को दिल्ली के तिलक विहार चौकी में किशोरी की खुदकुशी के मामले में मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट छह सप्ताह के भीतर मांगी है।

विज्ञापन

     
एनएचआरसी ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 12वीं कक्षा की छात्रा की तिलक विहार पुलिस चौकी में खुदकुशी करने की घटना सत्य है यह तो मानवाधिकारों के हनन का गंभीर मुद्दा है। यह घटना पुलिस कर्मियों की घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन


आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कानूनी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ किशोरी की मौत के कारणों के बारे में सवाल किया गया है। आयोग ने यह भी पूछा कि जब किशोरी चौकी पर मदद मांगने के लिए पहुंची तो उसने परिजनों और पड़ोसी के बीच उसकी शादी को लेकर विवाद की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत किशोरी ने अपने घर जाने से इंकार किया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट में लड़की के परिजनों ने आरोप है कि पुलिस ने उनकी बेटी को नारी निकेतन भेजने के लिए कमरे में बंद किया था। इसी दौरान किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया था और उनकी बेटी को दूसरे कमरे में भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed