{"_id":"7b395a78ed2b1d6ed9866c4527dc7f12","slug":"nh-58-is-a-half-hour-off-upset-traveler","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे बंद रहा एनएच-58, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे बंद रहा एनएच-58, यात्री रहे परेशान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 26 Jul 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा और अलविदा जुमे की नमाज के बाद एनएच-58 को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन के चलते पिछले एक सप्ताह से इस मार्ग पर दुपहिया वाहनों के अलावा किसी भी अन्य प्रकार के वाहनों का संचालन बंद था।
विज्ञापन
देर शाम कांवड़ यात्रा समाप्त होने के साथ ही इस मार्ग पर ट्रैफिक पूरी तरह से खोल दिया गया। शनिवार सुबह से एनएच-58 पहले की तरह फर्राटा भरेगा।
कांवड़ यात्रा के चलते 19 जुलाई से ही दिल्ली-मेरठ हाईवे के एक ओर के मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इस रूट पर सिर्फ एक ओर हल्के और दुपहिया वाहनों का संचालन हो रहा था। तीन दिनों से हल्के वाहनों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। ऐसे में सिर्फ दुपहिया वाहन चालक ही इस मार्ग पर संचालित हो रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर अलविदा जुमे और डाक कांवड़ के मद्देनजर सिहानी चुंगी और एएलटी कट के पास दुपहिया वाहनों को भी करीब डेढ़ घंटे तक रोक दिया गया।
इससे मेरठ ओर हापुड़ की ओर जाने वाले वाहनों को वाया राजनगर एक्सटेंशन होकर जाना पड़ा। हालांकि नमाज खत्म होने के साथ ही दिल्ली-मेरठ मार्ग हलके वाहनों केलिए खोल दिया गया था।
विज्ञापन
ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि शनिवार से दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रूट डायवर्जन पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।