फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT orders immediate action to renovate Jawaharlal Nehru Stadium delhi

Delhi: एनजीटी ने स्टेडियम के रिनोवेशन का दिया निर्देश, दिलजीत कॉन्सर्ट के बाद गंदगी से भरा था रनिंग ट्रैक

Sat, 23 Nov 2024 03:16 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 23 Nov 2024 03:16 PM IST
सार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने  जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट के बाद से स्टेडियम का रनिंग ट्रैक कूड़े से भरा हुआ था।
 

विज्ञापन
NGT orders immediate action to renovate Jawaharlal Nehru Stadium delhi
एनजीटी

विस्तार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पिछले महीने दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट के 'अराजक परिणाम' के बाद जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है, जिसमें स्टेडियम का रनिंग ट्रैक कूड़े से भरा हुआ था। एक समाचार रिपोर्ट के आधार पर इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए ट्रिब्यूनल ने कहा, 'यह मामला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन का संकेत देता है।'

विज्ञापन


19 नवंबर को दिए गए एक आदेश में एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अगुवाई वाली पीठ ने कहा, 'संगीत कार्यक्रम के बाद स्टेडियम का मैदान कूड़े से भरा हुआ था, जिसमें टूटी हुई कांच की बोतलें, बीयर के डिब्बे, प्लास्टिक के रैपर और अन्य कचरा शामिल था और गंदगी थी। एथलीटों को स्टेडियम को साफ करने की कोशिश करते देखा गया, लेकिन क्षति के व्यापक पैमाने के कारण उनके प्रयास व्यर्थ थे।'
विज्ञापन


पीठ (जिसमें विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल भी शामिल थे) ने कहा कि कॉन्सर्ट के बाद स्टेडियम का ट्रैक लगभग 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे एथलीटों के प्रशिक्षण में व्यवधान पैदा हुआ, जिन्हें मुख्य स्टेडियम के बाहर कम रखरखाव वाले वॉर्मअप ट्रैक पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। एनजीटी के आदेश में कहा गया है कि रिपोर्ट के अनुसार, आयोजन स्थल पर कूड़ेदान के अभाव में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने ट्रैक पर पिज्जा बॉक्स, पानी की बोतलें और खाली बीयर की बोतलें जैसे कचरे को फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed