{"_id":"572c3dae4f1c1b6a785cd4d0","slug":"ngt-directs-delhi-government-to-plant-2000-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार को एनजीटी का आदेश- 200 पेड़ काटे अब 2000 लगाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार को एनजीटी का आदेश- 200 पेड़ काटे अब 2000 लगाओ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 May 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बड़े पैमाने पर लापरवाही से पेड़ काटे जाने के मामले पर संज्ञान लेते हुए एनजीटी ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वो अब 2000 पेड़ लगाए। एनजीटी ने ये आदेश उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार में 216 पेड़ों को काटे जाने के बाद दिया है।
विज्ञापन
एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अगुवाई वाली बेंच ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर को भी लताड़ा। ट्रिब्यूनल के ये निर्देश भी हैं कि अगर चीफ इंजीनियर इस काम को करने में असफल रहते हैं तो उन पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले एनजीटी ने यमुना विहार में पेड़ों की कटाई पर अपने आदेश देने तक रोक लगा दिया था। बेंच ने यह निर्देश एसडी विंडलेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिनका आरोप था कि पीडब्ल्यूडी ने यमुना विहार कॉलोनी में एक चार वर्ग मीटर चौड़ी सर्विस लेन के चौड़ीकरण के लिए बिना इजाजत वहां मौजूद 400 पेड़ काट दिए थे।
विज्ञापन
याचिका में ये कहा गया था कि जिस जगह पेड़ कटे वहां 15 मीटर लंबी इस सर्विस लेन पर ग्रीन बेल्टर हुआ करती थी, जिससे स्थानीय लोग वहां सैर आदि के लिए जाया करते थे लेकिन पेड़े कटने के बाद सब बर्बाद हो गया।