फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ngt asked shri shri ravishankar why contempt proceeding should not initiated

एनजीटी का सवाल, क्यों न श्री श्री के खिलाफ चलाया जाए अदालत की अवमानना का केस

Tue, 10 May 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
ngt asked shri shri ravishankar why contempt proceeding should not initiated
श्री श्री रविशंकर

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्‍थापक श्री श्री रविशंकर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि क्यों न उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई का केस चलाया जाए।

विज्ञापन


श्री श्री ने प्रेस में बयान दिया था कि ग्रीन पैनल द्वारा उन पर लगाया गया जुर्माना राजनीति से प्रेरित है। श्री श्री को 25 मई तक इस नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन


बता दें‌ कि एनजीटी ने आर्ट ऑफ लिविंग के 35वें स्‍थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में यमुना किनारे होने वाले विश्व संस्कृति महोत्सव के आयोजन पर पांच करोड़ का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एओएल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विश्व संस्कृति महोत्सव के आयोजन के लिए यमुना के तट पर सात एकड़ में फैले आयोजन स्‍थल से यमुना को होने वाले नुकसान के मद्देनजर एनजीटी ने जुर्माना लगाया था।


हालांकि, एओएल ने सुनवाई के दौरान ये सफाई दी थी कि उसने आयोजन से पहले सभी विभागों से जरूरी अनुमति ले ली थी जिसमें दिल्ली पुलिस सहित अग्निशमन विभाग की अनुमति भी शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed