{"_id":"57063d89b376775502bbaa613019f3b4","slug":"next-week-will-be-wet-from-rain-ncr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह बारिश से सराबोर होगा एनसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सप्ताह बारिश से सराबोर होगा एनसीआर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 11 Oct 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम अगले सप्ताह करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
मौसम की बेरुखी से लोग परेशान हैं। अक्तूबर के दो सप्ताह बीतने को हैं, लेकिन अभी तक गर्मी परेशान कर रही है। तापमान 36-38 डिग्री पर बना हुआ है।
यह तापमान इसी महीने में पिछले साल की तुलना में 10 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बारिश की कमी से सर्दी आने में देरी हो रही है। अभी तक तापमान ज्यादा बना हुआ है। तापमान में गिरावट के लिए बारिश होना जरूरी है।
मौसम विशेषज्ञ डा. विवेकराज सिंह का दावा है कि जल्द ही तेज बारिश होगी। दो दिन पहले मेरठ, बिजनौर और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने से दो डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
अगले सप्ताह बुधवार से तीन दिन तक दिल्ली, एनसीआर और वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में पांच से सात डिग्री तक की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही सर्दी की शुरुआत हो सकेगी। सोमवार से ही आर्द्रता 35 से बढ़कर 80 फीसदी तक पहुंच जाएगी और हवाओं में भी तेजी रहेगी।