{"_id":"581345544f1c1b975ebc2455","slug":"news-special-shuttle-starts-from-nizamuddin-to-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन से पलवल तक शुरू हुई स्पेशल शटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन से पलवल तक शुरू हुई स्पेशल शटल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली त्योहार पर लोकल और अन्य एक्सप्रेस गाडिय़ों में बढने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन से पलवल के बीच 10 दिन तक स्पेशल शटल शुक्रवार से चलनी शुरू हो गई। ये ट्रेन 6 नवंबर तक चलेगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 04444 स्पेशल शटल ट्रेन 28 अक्तू बर को सुबह 11:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से चली। फरीदाबाद 12 मिनट लेट और पलवल पांच मिनट की देरी से 1:05 बजे पहुंची। उसी दिन पलवल से दोपहर 2:.00 हजरत निजामुद्दीन के लिए 04443 शटल बनकर रवाना हुई।
विज्ञापन
ये ट्रेन 15 मिनट लेट करीब 3:30 बजे निजामुद्दीन पहुंची। इस गाड़ी का परिचालन 6 नवंबर तक लगातार जारी रहेगा। दस डिब्बों वाली इस ट्रेन का स्टापेज ओखला, तुगलकाबाद, ओल्ड फरीदाबाद, न्यूटाउन, बल्लभगढ़ तथा असावटी स्टेशनों पर दिया गया है।
विज्ञापन