फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   News airbase to tackle any emergency in delhi-ncr

किसी भी आतंकी हमले से निपटने के लिए तैयार हुआ नया एयरबेस

Fri, 18 Sep 2015 12:52 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
News airbase to tackle any emergency in delhi-ncr

दिल्ली-एनसीआर की तरफ उठने वाले हर खतरे से निपटने में सक्षम वायुसेना का हिंडन एयरबेस अब देश में होने वाली हर आपातकालीन स्थिति का तुरंत जवाब देगा।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद हिंडन को वायुसेना का क्विक रिस्पांस एयरबेस बना दिया गया है। आतंकी हमला हो या फिर कोई प्राकृतिक आपदा, क्विक रिस्पांस टीम तत्काल अपना ऑपरेशन शुरू कर देगी।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली से बेहद करीब हिंडन एयरबेस पर दिल्ली-एनसीआर की सुरक्षा का दारोमदार रहता था। अब सी-130 जे हरक्युलिस और सी-17 ग्लोबमास्टर के एयरबेस में आने के बाद यहां तैनात वायुसैनिकों की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा, जम्मू-कश्मीर बाढ़ और यमन के गृहयुद्ध के दौरान सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गृह मंत्रालय ने हिंडन एयरबेस को क्विक रिस्पांस एयरबेस बना दिया है।

किसी भी आतंकी हमले के तैयार रहेगी टीम

News airbase to tackle any emergency in delhi-ncr

एयरबेस के चीफ एडमिन ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सनी थॉमस ने बताया कि देश में होने वाले किसी भी आतंकी हमले और प्राकृतिक आपदा के लिए एयरबेस पर टीम तैनात रहेगी।

यह टीम न सिर्फ आतंकी हमले का माकूल जवाब देगी बल्कि आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य भी करेगी। टीम में एयरफोर्स कमांडो होंगे, जो आकाश के साथ जमीनी लड़ाई में भी दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

अधिकारियों का कहना है कि हरक्युलिस-ग्लोबमास्टर के साथ ही सुखोई और मिराज जैसे लड़ाकू विमानों की संख्या भी एयरबेस में बढ़ाने की योजना है।

आगामी एयरफोर्स डे के बाद यहां इस संख्या को बढ़ाया जा सकता है, जिससे उत्तर-पश्चिमी सीमा पर होने वाली किसी भी गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed