फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Newly married woman dies under suspicious circumstances found hanging in room

Delhi: नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला; हत्या का आरोप

Tue, 05 Aug 2025 11:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 11:13 PM IST
सार

आरती दो माह की गर्भवती थी। आरती के माता-पिता और भाई मनोज के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Newly married woman dies under suspicious circumstances found hanging in room
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images

विस्तार

उत्तम नगर के शिव विहार स्थित हस्तसाल में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शिनाख्त आरती (32) के रूप में हुई है। रविवार को आरती का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने दहेज की खातिर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


आरती दो माह की गर्भवती थी। आरती के माता-पिता और भाई मनोज के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आरती की मौत को आत्महत्या बता रही है। आरती के पति हन्नी चौहान से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आरती का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ के अतरौली स्थित गांव चपौता निवासी आरती की फरवरी में उत्तम नगर, शिव विहार, हस्तसाल निवासी हन्नी चौहान से हुई थी। हन्नी कार सर्विस सेंटर में नौकरी करता है। आरती की बड़ी बहन उसके पड़ोस में ही रहती है। रविवार को हन्नी ने बताया कि आरती ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन


फौरन बहन-जीजा उसके कमरे में पहुंचे, फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अलीगढ़ से उसके परिजन भी आ गए। भाई मनोज ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले कार की डिमांड कर रहे थे। छोटी-छोटी बातों पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पिछले दिनों आरती 10 दिनों के लिए अपनी बहन के घर पर आकर रही थी। बाद में हन्नी उसे अपने साथ दोबारा घर ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed