फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Newborn, two newborn baby, give birth, thrown on the road, BK Hospital, Faridabad, Haryana,

जन्म देते ही बच्चे का ये हाल करते क्यों नहीं पसीजा इस मां का दिल

Tue, 10 Jan 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फरीदाबाद Updated Tue, 10 Jan 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Newborn, two newborn baby, give birth, thrown on the road, BK Hospital, Faridabad, Haryana,
file photo - फोटो : अमर उजाला
ये कैसी मां की ममता है, दो मां ने प्रसव के बाद नवजातों को खुद से जुदा कर दिया। एक ने कुछ देर पहले ही जन्मे बच्चे को इतनी कड़कड़ाती सर्दी में सड़क किनारे छोड़ दिया तो दूसरी ने फरीदाबाद के बीके अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद वहीं छोड़ दिया। पुलिस ने दोनों बच्चों को बीके अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जन्म देकर ऐसे लावारिस हालत में छोड़ देने वाली माताओं को पुलिस तलाश रही है। संजय कॉलोनी निवासी विमल कुमार रविवार सुबह साढ़े पांच बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। विमल कुमार के मुताबिक पंजाबी रोलिंग मिल के पास उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो सड़क किनारे एक कपड़े में लिपटा हुआ नवजात ठंड में पड़ा रो रहा था।  
विज्ञापन


उन्होंने बच्चे को तौलिया में लपेटा और पुलिस को सूचना दी। मुजेसर थाने के एएसआई कुलजीत सिंह ने बताया कि बच्चे को बीके सिविल अस्पताल के निकु वार्ड में भर्ती कराया गया है। विधि देवी संजय नगर सेक्टर सात में रहती हैं। उन्होंने बहू सोनिया को प्रसव के लिए  5 जनवरी को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला आई और बच्चा थमा के चली गई

Newborn, two newborn baby, give birth, thrown on the road, BK Hospital, Faridabad, Haryana,
file photo - फोटो : अमर उजाला
उसी दिन सोनिया ने बेटे को जन्म दिया। विधि देवी के मुताबिक 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर वह बहू और पोते को लेकर घर जाने की तैयारी कर रही थीं। इस दौरान एक महिला नवजात शिशु को लेकर आई। महिला ने उनसे कहा कि अस्पताल में उसका कोई नहीं है।


उसे कोई दवाई लेने बाहर जाना है। थोड़ी देर के लिए उसके बच्चे को गोद में ले लें। विधि देवी बच्चे को लेकर शाम पांच बजे तक बैठी रहीं लेकिन महिला वापस नहीं आई। अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बच्चे को अपने साथ ले जाने की सलाह दी। उनके मुताबिक घर में और पड़ोसियों ने दूसरे नवजात को लाने पर आपत्ति जताई।


इस पर वह रविवार को बच्चे को वापस लाईं और बीके अस्पताल में नर्सों को सौंप दिया। अस्पताल प्रबंधन के कहने पर उन्होंने इसकी शिकायत एसजीएम नगर थाने में की। एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि मामला अवैध संतान को जन्म देने का लग रहा है। जन्म देने वाली मां और उसके पिता की तलाश का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed